महासचिव भारतीय रैडक्रास डा0 सुनील कुमार सोमवार 23 फ़रवरी को पांच दिवसीय यूथ रैडक्रास प्रशिक्षण शिविर उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त करेंगें.
BOL PANIPAT : 21 फ़रवरी। रेडक्रॉस सचिव गौरव रामकरण ने जानकारी देते हुए बताया की महासचिव भारतीय रैडक्रास डा0 सुनील कुमार सोमवार 23 फ़रवरी को पांच दिवसीय यूथ रैडक्रास प्रशिक्षण शिविर उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त करेंगें और प्रतिभागियों को जागरूक करेंगें।
उन्होंने बताया की उपायुक्त एवं प्रधान, जिला रैडक्रास सोसायटी डा0 विरेन्द्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन व उपाध्यक्ष्य अंकुश मिगलानी एंव भारतीय रैडक्रास सोसाईटी, हरियाणा महासचिव डा0 सुनील कुमार के निर्देशानुसार 23 फ़रवरी से 27 फ़रवरी तक यूथ रैडक्रास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सनातन धर्म महाविद्यालय, पानीपत के प्रांगण में किया जा रहा है।
उनहोनें बताया कि उक्त प्रशिक्षण में जिला के विभिन्न विश्वविदयालयों/महाविद्यालयों सें लगभग 100 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगें, जिन्हें नशे से दूर रहने, संक्रामक रोंगों की रोकथाम, योग एंव आर्युवेद का जीवन में महत्व, सैंट जाॅन व हस्पताल कल्याण की आजीवन सदस्यता को बढ़ाना, अधिक से अधिक दक्ष आपदा प्रबन्धन टीम तैयार करना, स्वैच्छिक रक्तदान, रैडक्रास के चिन्हे के दुरूपयोग को रोकना, अंगदान के लिये जागरूक करना, बच्चों में मोबाईल की गल्त आदत छुडवाना, प्राथमिक चिक्तिसा, गृह परिचर्या प्रशिक्षण, रैडक्रास गतिविधियों का प्रचार-प्रसार, यातायात के नियमों व सड़क सुरक्षा टीमों के गठन बारे जागरूकता, मैडिकल चैकअप, वृक्षारोपण, संतुलित आहार, योग व घ्यान, समाजिक कुरतियों बारे जागरूकता इत्यादि विषयों बारे प्रतिभागियों को अवगत करवाया जायेगा। उन्होंने बताया की इस प्रशिक्षण शिविर हेतु जिला प्रशिक्षण अधिकारी, पानीपत हरमेंश चन्द को शिविर निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होनें बताया कि शिविर के दौरान युवाओं/प्रतिभागियों को जागरूक करने हेतु अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होेेने कहा कि शिविर का उदेश्य युवाओं को समाज में फैली कुरतियों बारे जागरूक करते हुये समाज सेवा व देश सेवा से जोड़ना है।

Comments