समाधान शिविर के प्रति लोगों का बढ़ रहा: विश्वास एसडीएम ज्योति मित्तल।
-इसराना समाधान शिविर में 14 समस्याएं पहुंची, समाधान के दिए निर्देश
-लोगों की समस्याओं का निदान करना शिविर का मुख्य उद्देश्य।
-शिविर में फैमिली आईडी इनकम कम करने के कई मामले आए।
BOL PANIPAT , 12 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर आयोजित किया जा रहे समाधान शिविरो की इस कड़ी मे शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस इसराना में आयोजित किए गए समाधान शिविर में एसडीएम ज्योति मित्तल ने कहा कि नागरिको की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान निश्चित रूप से होगा। सभी समस्याओं का समाधान करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। जो नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंच रहे हैं उनकी जो भी समस्याएं है चाहे वो फैमिली आईडी, परिवार पहचान पत्र या फिऱ बिजली पानी से संबंधित है उनका समाधान निश्चित रूप से होगा वो भरोसा रखें। समाधान शिविर में कुल 14 समस्याएं पहुंची जिनका समाधान करने के एसडीएम ने निर्देश दिए।
समाधान शिविर में फैमिली आईडी के संदर्भ में राजबाला सुमन वासी मंडी ने अपनी समस्या को एसडीएम के समक्ष रखा एसडीएम ने तत्काल उसे पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कौशिक ने सरोज व रमेश की फैमिली आईडी अलग करवाने व किसान की बिजली कनेक्शन को लेकर एसडीएम से अनुरोध किया व एसडीएम से कई ग्रामीणों के बिजली बिल माफ करने का भी अनुरोध किया व इसके संबंध में अर्जी दी। एसडीएम ने समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए भरोसा दिलाया कि उन पर निश्चित रूप से संज्ञान लिया जाएगा।
समाधान शिविर में ज्यादातर समस्याएं फैमिली आईडी आधार कार्ड व इनकम कम करने के मामले सामने आए। एसडीएम ने शिकायत करता हूं इस अनुरोध किया कि उनकी हर समस्या पर संज्ञान लिया जा रहा है वह इसके परिणाम सार्थक होंगे। इस मौके पर पब्लिक हेल्थ के एसडीओ वीरेंद्र दहिया और बताओ, तहसीलदार सौरभ शर्मा, बीडीपीओ विवेक, बिजली बोर्ड के एसडीओ मनोज कुंडू के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments