Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


आत्महत्या के मकसद से 70 फ़ीट ऊँचे वाटर टैंक पर चढ़ गई लड़की। (Girl climbed 70 feet high water tank with the intention of committing suicide)

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 8, 2023 Tags: , , , , , , ,

-मानसिक तौर पर परेशान लड़की ने 5 दिन पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास। 

BOL PANIPAT : रेलवे स्टेशन के पास मॉडल टाउन क्षेत्र में स्थित करीब 70 फुट ऊंची पानी की टंकी पर सुबह के समय लड़की चढ़ गई। लड़की को टंकी पर चढ़ा देख रेलवे स्टेशन के आस पास भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना मिलने पर जीआरपी के हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सादे कपड़ों में ही मौके पर पहुंचे और पानी की टंकी पर चढ़ गए। वहां पहुंच कर उन्होंने लड़की से बातचीत शुरू की।  वह लड़की को  बातों ही बातों में लगाकर अन्य कर्मचारियों के आने का इन्तजार करते रहे  । तब तक आरपीएफ, जीआरपी, मॉडल टाउन थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सबने  सूझबूझ दिखाते हुए लड़की को सुरक्षित नीचे उतारा। 

जानकारी मुताबिक लड़की मानसिक रूप से परेशान रहती है और जीना नहीं चाहती। जब लड़की के बचाव के लिए टीम उसके पास ऊपर पहुंची तो बार बार बोल रही थी कि मुझे जीना नहीं है। तब उसे मनाया और समझाया कि आत्महत्या करना किसी समस्या का हल नहीं हैं। इसके बाद उसके लिए चाय और ब्रेड मंगवाया गया। टंकी के ऊपर ही उसे ब्रेड खिलाया व चाय पिलाई।

उसके बाद लड़की को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद पिता के साथ भेज दिया गया। लड़की के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मूल रूप से देवरिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और अभी मॉडल टाउन पानीपत में रहता है। उसकी बेटी ने बीएससी, बीएड की है, लेकिन वह दवाई आदि के असर से मानसिक रूप से परेशान रहती है। पांच दिन पहले भी लड़की ने असंध रोड फ्लाईओवर पर इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया था।

Comments