कॉलेज में छात्राओं को स्वच्छता के बारे किया जागरूक
BOL PANIPAT :मतलौडा 07 अक्टूबर (कविता)। स्थानीय राजकीय महिला कॉलेज में एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन कॉलेज प्राचार्य डॉ संदीप कंदवाल द्वारा किया गया। प्राचार्य ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए उनको स्वच्छता के महत्व के बारे जागरूक किया। कैंप का आयोजन कॉलेज की एनएसएस यूनिट 1 प्रभारी मैडम लीना की देखरेख में स्वच्छ भारत 2.0 मुहिम भारत सरकार के तहत किया गया। कार्यक्रम में 85 राष्ट्रीय स्वयं सेविकाओं ने भाग लिया। कॉलेज के प्रांगण को स्वच्छता अभियान के तहत कॉलेज प्रांगण को कचरा मुक्त किया गया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ रामनिवास व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments