Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


वॉयस मॉड्यूलेशन और रेडियो पत्रकारिता के गुर

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 13, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – शुक्रवार 13 फरवरी, 2026 : आज ‘अंतरराष्ट्रीय रेडियो दिवस’ के उपलक्ष्य में आर्य कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा एक विशेष विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के लोकप्रिय रेडियो वॉयस ओवर आर्टिस्ट आरजे अतुल ने मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में शिरकत की। आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के उपप्रधान विरेंद्र शिंगला व कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने मुख्य वक्ता आरजे अतुल का महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर पौधा दे कर स्वागत किया और साथ ही जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण, शिवांक रावल, केशव शर्मा,प्राध्यापिका गजल व सोनू को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी।

प्रबधक समिति के उप प्रधान विरेंद्र शिंगला ने अपने संबोधन में कहा कि आज का समय सोशल मीडिया का समय है और जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए सोशल मीडिया में ही भविष्य बनाने की अपार संभावनाएं हैं बशर्त विद्यार्थी मन लगाकर प्रैक्टिकल काम को ध्यान से सीखें।

कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने वक्ता का स्वागत करते हुए रेडियो को संचार का सबसे सशक्त और भरोसेमंद माध्यम बताया और बताया कि वर्तमान में हर आयु वर्ग के व्यक्ति आज भी गाडी में जाते समय रेडियो ही सुनना पसंद करते है।

छात्रों को संबोधित करते हुए आरजे अतुल ने अपने करियर के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि “भले ही आज सोशल मीडिया का दौर है, लेकिन रेडियो की जो आत्मीयता है, वह कोई और माध्यम नहीं ले सकता। उन्होंने व्याख्यान के दौरान  वॉयस कल्चर: शब्दों के चयन और उन्हें बोलने के लहजे का महत्व को बताया साथ ही उन्होंने  कंटेंट की शक्ति: रेडियो पर श्रोताओं को बांधे रखने के लिए रिसर्च और स्थानीयता का होना अनिवार्य बताया उन्होंने अपने वक्त्वय के में बताया कि  पॉडकास्ट और डिजिटल रेडियो के आने से इस क्षेत्र में करियर के नए द्वार खुले हैं। अंत में आरजे अतुल ने विद्यार्थियों को ‘लाइव लिंकिंग’ और ‘प्रेजेंस ऑफ माइंड’ का अभ्यास कराया। छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि एक सफल आरजे बनने के लिए केवल अच्छी आवाज ही नहीं, बल्कि अच्छा सुनने वाला (गुड लिशनर) होना भी जरूरी है।

जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण ने बताया कि आज का विस्तार व्याख्यान बहुत ही जानकारियों व और रोचक भरा रहा साथ ही विद्यार्थियों को रेडियो जगत की बारीकियों से रूबरू होने का भी अवसर मिला।   

इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments