भगवान हमेशा भक्त को मिलने तैयार रहते हैं : पं. नितिन जी महाराज
BOL PANIPAT : (03 मई) श्री जी रसिक बिहारी सेवा संकीर्तन मण्डल की ओर से भारत नगर, बबैल रोड पर आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रेम यज्ञ के अन्तिम (विश्राम) दिवस में कथा व्यास बरसाना से पधारे पं. नितिन जी महाराज ने संगीतमयी शैली में कहा कि भगवान हमेशा भक्त को मिलने तैयार रहते हैं लेकिन यह भक्त की ओर से कमी रह जाती है कि भगवान हमसे दूर हो जाते हैं।
श्री कृष्ण जन्म का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि कंस ने आकाशवाणी सुनी कि तुझे मारने वाला मथुरा में पैदा हो चुका है, कंस को पता चलता है कि नंद का लड़का ही तेरा काल है इसलिए वो कृष्ण को मारने के लिए योजनाएं बनाने लगा। वो कई बार भगवान कृष्ण को मारने के लिए छल और राक्षसों का सहारा लेता है लेकिन भगवान कृष्ण हमेशा खतरे से बच निकलते हैं और आखिरकार मथुरा में आकर कंस की सभा में ही उसका अंत करते हैं।
इससे पूर्व प्रसिद्ध भजन गायक हरीश चुघ ने ‘‘‘हारां वालां साडा सांई वे, अस्सां ला लईयां यारियां’ और ‘’ दिल की हर धड़कन से तेरा नाम निकलता है, तेरे दर्शन को मोहन, तेरा दास तरसता है’’ गाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि बिट्टू प्रजापत ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अभिषेक शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, कंवरपाल, आशु चौधरी,, सुरेश शर्मा, कृष्ण शर्मा, अमित सिंगला, अंकित अग्रवाल, दिनेश सिंगला, मुकेश भगत, सुषमा शर्मा, अंशुल शर्मा, पूजा शर्मा, पं. सुभाष शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments