Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


गोयंकनस ने हर्सोल्लास से मनाया बाल दिवस

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 14, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में आज ‘बाल दिवस’ बड़े हर्सोल्लास से मनाया गया । शिक्षक वर्ग ने बच्चों की खुशी के लिए हर संभव प्रयास किए । शिक्षक वर्ग ने प्रातः कालीन सभा भाषण, कविता, गाने, नृत्य व लघु नाटिका के माध्यम से बच्चों को खूब हसाया । बच्चों संग डांस और खेल खेलकर खूब मस्ती कराई । छोटे-छोटे बच्चे अलग-अलग परिधानों में आए, उन्होंने बालों के भिन्न-भिन्न आकर किए हुए थे, जिनकी खूब सराहना की गई । शिक्षक भी छात्रों की तरह वर्दी पहने हुए थे, जो देखने में अच्छा लगा । बच्चों की खुशी हेतु क्रिकेट आदि खेल कराए गए ।
विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को बाल दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने बाल दिवस पर बच्चों को बधाई देते हुए बाल दिवस किस उपलक्ष में मनाया जाता है व नेहरू जी के जीवन से अवगत कराया ।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी. ए. कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, शिक्षक वर्ग व छात्र वर्ग मौजूद रहे ।

Comments