Thursday, October 22, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी के जेवरात खरीदने वाला आरोपी सुनार गिरफ्तार. 40 हजार रूपये बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 14, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 नवम्बर 2024, थाना इसराना पुलिस ने नौल्था गांव में घर से चोरी हुए गहने खरीदने वाले आरोपी सुनार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रिंकू निवासी पहाडा मोहल्ला रोहतक के रूप में हुई।

थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि नौल्था गांव निवासी हरीश पुत्र भूपसिंह ने गत अगस्त में पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसका चचेरा भाई उमेश एक साल से उसके पास घर पर रह रहा था। उमेश कुछ दिन पहले घर से सोने की 3 अंगूठी, 3 जोड़ी बाली, 1 ओम, 1 मंगलशुत्र, 1 लौंग, 5 चांद पत्री, चांदी की 7 जोड़ी पाजेब, 5 जोड़ी कडुली, 2 हार, 1 माथे का टीका, 10 हजार रूपये व 1 मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। हरीश की शिकायत पर पुलिस ने थाना इसराना में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी उमेश को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने चोरी किये गहने रिंकू निवासी रोहतक को 41 हजार रूपये में व मोबाइल फोन नितेश निवासी सराय कॉलोनी रोहतक को 10 हजार रूपये में बेचने बारे स्वीकारा था।
पुलिस टीम ने आरोपी नितेश को गत दिनों गिरफ्तार कर उसके कब्जे से खरीदा चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि पुलिस टीम ने चोरीशुदा जेवरात खरीदने वाले आरोपी सुनार रिंकू को बुधवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने उमेश से चोरीशुदा जेवरात खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में बताया उसने खरीदे चोरीशुदा सोने के जेवरात पिंघलाकर बेच दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 40 हजार रूपये बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।

Comments