Sunday, October 18, 2026
Newspaper and Magzine


जिसने खुद पर खर्च किया है गूगल ने उसे सर्च किया है : राजीव परुथी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 5, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पीसीसी एकेडमी की 24वीं वर्षगांठ पर दान पुण्य के कार्यों को महत्व देते जरूरतमंद लोगों को कंबल बाटे एवं बच्चों को सच्चाई एवं ईमानदारी के साथ रहने का पाठ सिखाया इस मौके पर निदेशक राजीव परुथी ने कहा मैं पानीपत की जनता का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे इतना मान सम्मान दिया की 24 वर्ष बीत गए पता ही नहीं चला राजीव परुथी ने कहा पानीपत का एकमात्र ऐसा संस्थान पीसीसी अकैडमी बना जहां मां और बेटी ने इकट्ठे बैठकर पढ़ाई की यदि पानीपत में पारिवारिक शिक्षा संस्थान का नाम लिया जाए तो पीसीसी एकेडमी सबसे ऊपर आती है राजीव परुथी ने कहा 24वीं वर्षगांठ के उपलक्ष पर 50% फीस में छूट दी जाएगी राजीव परुथी ने कहा अकादमी में अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ बहुत सारे मुद्दों पर काम किया जाता है जैसे आपस में भाईचारा की भावना को जगाना एवं आत्मविश्वास की भावना पैदा करना, मंच का डर जड़ से समाप्त करना, बच्चों के अंदर टैलेंट पैदा करना, सच्चाई एवं ईमानदारी की राह पर चलना सीखना, फराटे दार अंग्रेजी भाषा बोलना सीखना, मौके पर राजीव ने कहा 24 वर्ष में उन्होंने न जाने कितने शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को अंग्रेजी भाषा सीखने पर लेक्चर दिए एवं समय-समय पर हरियाणा पुलिस अकादमी में उच्च अधिकारियों को बोलचाल के तरीके पर लेक्चर दिए एवं हरियाणा में कई जिलों में जाकर कैदियों को मानवता का पाठ पढ़ाया एवं प्रदेश एवं बड़े महानगरों में मोटिवेशनल ट्रेनर के रूप में खुलकर बड़े मंचों पर आत्मविश्वास की भावना पर लेक्चर दिया राजीव परुथी ने कहा उन्होंने एक छोटे से कमरे से शुरुआत की थी वह अपनी कामयाबी का सारा श्रेय अपनी सकारात्मक सोच को देते हैं यदि इंसान सकारात्मक है कुछ करने की चाहत है तो सब कुछ कर सकता है राजीव ने कहा लगातार कोशिशें के आगे कोई नहीं टिक सकता हमें अपनी कोशिश करनी नहीं छोड़नी चाहिए इस मौके पर शिल्पा परुथी ने कहा अब पानीपत में इतना सकारात्मक माहौल है की गृहणी महिला भी बाहर आकर सब कुछ सीख रही है वह आदमी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है इसलिए जो लोग यह सोचकर बैठे हैं कि हमारी किस्मत में पढ़ना नहीं लिखा था तो उनके लिए पीसीसी एकेडमी खुली है वह आए और अपने सपनों को पूरा करें क्योंकि अंग्रेजी भाषा जब कोई बोलता है तो कोई इंसान उसकी डिग्री नहीं पूछता आज के समय के साथ जिसने अपने अंदर बदलाव लाया है वही चल पाया है इस मौके पर राजीव परुथी ने कहा जिसने खुद पर खर्च किया है गूगल ने उसे सर्च किया है इसीलिए खुद पर खर्च करना सीखें इस मौके पर सिमरन अंजलि पलक संजना आदि मौजूद रहे.

Comments