Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जनता की सेवा करती आई है और भविष्य में भी करती रहेगी सरकार : मनोहर लाल

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 18, 2024 Tags: , , , , ,

-पानीपत में आयोजित कलस्टर जनसभा को किया संबोधित, कहा : जनता की सेवा करता रहूंगा

BOL PANIPAT : 18 अप्रैल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सेवा करती आई है और भविष्य में भी करती रहेगी। मैं आपका अपना मनोहर लाल आपके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। आपके क्षेत्र की समस्याएं हल करने की बात हो, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात हो जब तक शरीर में जान है तब तक मनोहर लाल जनता की सेवा से पीछे नहीं हटेगा।
मनोहर लाल पानीपत में आयोजित कलस्टर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर मनोहर लाल को जोरदार स्वागत किया गया। मनोहर लाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था। भाजपा सरकार ने उसे खत्म किया। लाखों रुपए देकर लोगों के काम होते थे। अब बिना पैसे के लोगों के काम पारदर्शिता से हो रहे हैं। अब पर्ची और खर्ची नहीं चलती। मेरिट और योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है। सरकार हर वर्ग का ख्याल रखकर काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। जनता को योजनाओं का लाभ घर बैठे मिल रहा है।
मनोहर लाल ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अवैध कालोनियों को वैध किया ताकि लोग वहां चैन से रह सकें और उन्हें हर सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि साढे 9 साल प्रदेश की जनता की सेवा की है और अब वह सेवा मुख्यमंत्री नायब सैनी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुर्सी की होड लगी रहती है लेकिन यह भाजपा के संस्कार नहीं हैं। भाजपा में हर कार्यकर्ता को मौका मिलता है और बडी से बडी जिम्मेदारी कब मिल जाती है पता नहीं चलता।
उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र जनहितैषी पार्टी है जिस कारण आज भाजपा का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। जनता ने नरेंद्र मोदी के लाइसेंस को रिन्यू करने का मन बना लिया है। जनता का मन है कि नरेंद्र मोदी ही तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें। जनता 400 पार के नारे को पूरा करेगी और करनाल लोकसभा सहित प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेगी। इस अवसर पर हरियाणा के पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक हरविंद्र कल्याण, सांसद संजय भाटिया, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, रघुनाथ कश्यप, गजेंद्र सलूजा, धर्मपाल जागलान, उमेश शर्मा, संजीव दहिया, विजय जैन सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments