जिला में हुआ कुल 72.4 प्रतिशत मतदान
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए जिले में हुआ मतदान
म्हारी पंचायत पोर्टल व डैश बोर्ड पर मतदाताओं ने लागऑन कर अपने -अपने क्षेत्र का मतदान प्रतिशत देखा।
BOL PANIPAT , 30 अक्तूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए रविवार को हुए चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह, उमंग व शांतिपूर्वक तरीके से ईवीएम का इस्तेमाल कर मतदान किया। जिला का कुल मतदान 72.4 प्रतिशत रहा व जिले के कुल 4,57,849 मतदाताओं में से 3,31,656 ने अपने मत का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि सम्पूर्ण तैयारियों व सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच जिले के 539 बूथों पर जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए मतदान सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। जिला परिषद व पंचायत समिति के इस चुनाव में 107 उम्मीदवार जिला परिषद तथा 472 उम्मीदवार पंचायत समिति का चुनाव लड़ रहे थे। मतदान केंद्रों पर ठीक 7 बजे मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने गवालड़ा के अति संवेदनशील मतदान केंद्र सहित,मतलौडा, कवी,शेरा, खंडरा व अनेक केंद्रों का दौरा कर मतदान का जायजा लिया। मततदान केंद्रों के बाहर व अंदर पुलिस बल तैनात रहा। म्हारी पंचायत पोर्टल व डैश बोर्ड पर मतदाता लागऑन कर अपने -अपने क्षेत्र का मतदान प्रतिशत देख रहे थे। सफलता पूर्वक समपन्न हुए इस चुनाव में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।
म्हारी पंचायत पोर्टल व ई-डैश पर दोपहर बाद 2 बजे कर 50 मिनट तक 49.46 प्रतिशत मतदान हो चुका था। जिले में पहले चरण के कुल 4,57,849 मतदाताओं में से 227318 मतदाता वोट कर चुके थे जबकि सायं 4 बजकर 38 मिनट पर 290377 मतदाओं ने अपने मत का प्रयोग किया था जो 63.6 प्रतिशत रहा। महिलाएं में मतदान के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। अनेक स्थानों पर मतदता अपने वृद्ध मां-बाप को बोट डलवाने पहुंच रहे थे। पुलिस पार्टी मतदान केंद्र के बाहर व अंदर सुरक्षा के लिए मौजूद रही।
पोलिंग स्टेशनों पर सवेरे मतदान तेज गति से चला व दोपहर को मतदान की गति धीमी जरूर रही लेकिन जैसे जैसे सूर्य अस्त होने के करीब पहुंचा एक बार फिर मतदान केंद्रों पर लंबी लाइने नजर आई जो धीरे-धीरे तेजी में बदल गई।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित चौधरी ने बताया कि मतदाता पंचायत चुनाव की गतिविधियां म्हारी पंचायत पोर्टल व ई-डैश बोर्ड पर देख रहे थे। मतदाता इंटरनेट के माध्यम से म्हारी पंचायत पोर्टल को खोलकर बार बार मतदान प्रतिशत की जानकारी ले रहे थे।

Comments