हर शिशु को पोषण सुनिश्चित कर रही है सरकार- अर्चना
-भाजपा कार्यकर्ता स्वम् आंगनबाड़ी वर्कर व आशा वर्कर के साथ घर घर जाकर देखे शिशु के पोषण स्तर- अर्चना
BOL PANIPAT , 21 मार्च : भाजपा सरकार ये सुनिश्चित कर रही है की कोई भी शिशु कुपोषित ना रहे । हर शिशु के पोषण सुनिश्चित कर रही है। ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने अपने हुड्डा स्तिथ कार्यालय पर स्वास्थ स्वम् सेवको की एक बैठक लेते हुए कही। डॉ अर्चना ने कहा कि स्वस्थ शिशु का मतलब है स्वस्थ नागरिक स्व्स्थ भारत। जब स्व्स्थ होगा पूर्णतया पोषित होगा तो बड़ा होने पर स्व्स्थ नागरिक बनेगा तथा पूरा भारत स्व्स्थ होगा।
आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर घर घर जा कर 0 से 6 साल के शिशुओं हेल्थ जांचे गे। ये पता करेंगे कि कोई शिशु कुपोषित तो नही। उस का हीमोग्लोबिन स्तर की जांच करेंगे यदि शिशु में किसी पोषक तत्व की कमी है वो उपलब्ध करवाए जाएंगे।
सभी स्व्स्थ स्वम् सेवक अपने क्षेत्र के बारे में अच्छी जानकारी रखते है वो उनका सहयोग करे उनके साथ घर घर जाए ।डॉ अर्चना ने कहा भाजपा केवल राजनीतिक दल ही नही अपितु समाजिक सरोकार वाला संगठन है । जिस प्रकार कोरोना काल मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए जनता की सेवा की है अब भी संयोजक व सह संयोजक तथा सभी भाजपा स्वाथ्य स्वम् सेवक इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग ले।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा स्वास्थ्य स्वम् सेवक ज़िला संयोजक रविन्द्र भाटिया व सह संयोजक डॉ जगजीत आहूजा ने की

Comments