भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के कारण है हर वर्ग में चुनाव को लेकर गजब का उत्साह:- मंत्री महीपाल ढांडा
BOL PANIPAT : विकास एवं पंचायत व सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा ने आज पानीपत ग्रामीण हलके के गांवों का दौरा किया और करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए चुनाव प्रचार किया उन्होंने गाँवो मे पहुँचकर प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई व मनोहर लाल को करनाल लोकसभा से रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का संकल्प दिलवाया ।

उन्होंने ददलाना,रजापुर,कचरौली,महमदपुर फरीदपुर,काबड़ी,गढ़ी सिकंदरपुर गांवों में सम्पर्क अभियान के तहत पहुँचकर लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में प्रदेश में नोकरिया बिकती थी लेकिन भाजपा सरकार में काबिलियत के दम पर गरीब से गरीब परिवार के बच्चो को नोकरी मिली है ।हमारी सरकार ने बिना पर्ची व बिना खर्ची के नोकरिया दी है जिसका परिणाम ये है के आम नागरिक का भाजपा सरकार के प्रति उत्साह हर जगह पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने पिछले साढ़े 9 साल के कार्यकाल में किये विकासकार्यो के बारे में बताया और कहा कि भाजपा सरकार में चली योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम से अंतिम व्येक्ति तक पहुँच रहा है,हमने सिस्टम के अनुसार कार्य किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का ही परिणाम है के आज बड़ी संख्या में अन्य पार्टियों से भाजपा में आने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है. वे लोग बगैर कंडीशन के भाजपा ज्वाईन कर रहे हैं।
मंत्री महीपाल ढांडा ने पानीपत ग्रामीण विधानसभा में लोकसभा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार का जिम्मा खुद उठाया हुआ है इसलिए वो खुद गाँव-गाँव जाकर मनोहर लाल के लिये वोट मांग रहे हैं और अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक के बाद एक बैठक करके अपनी टीम को एक्टिव कर रहे है। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक राणा,विस्तारक विकास तिवारी,पूर्व चेयरमैन प्रदीप,मण्डल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा,चरनजीत सरपंच,कपिल राणा,अमित राणा,राजपाल,प्रदीप अग्रवाल,जसमेर देशवाल,पप्पू प्रजापति,विकास मान, पंजाब सिंह,रामसिंह,अशोक,गुलशन राणा,सरपँच वेदपाल,विनोद सहगल, सुरेंद्र जोगी,सरपँच नरबीर ,नीटा, सेठपाल,प्रेम बडौली, बिजेन्द्र प्रजापत,सोनू सिंगला, अमित भाटिया ,राजीव,सोनू सरपँच,पूर्व सरपंच पप्पू,बीनू,सतपाल सरपँच,सतीश,राधेस्याम,अतर सिंह,संजय चहल,गुरदेव आदि मौजूद रहे।

Comments