Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


 कमजोर वर्गों का पूरा ध्यान रख रही है सरकार : अर्चना

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 1, 2023 Tags: , , , ,

बोल पानीपत 1 मार्च , मौजूदा सरकार कमजोर वर्गों का पुरा पुरा ध्यान रख रही है ।अभी हरियाणा के बजट में। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास,अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और पैशन के लिए 255571 करोड़ की एक महती रकम का बजट में प्रावधान किया है। आई टी आई में प्रवेश लेने वाली गरीब लड़कियों को 2500 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है । ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने गांव सीठना में ग्रामीणों की एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। डा अर्चना ने कहा की 180000 से कम आए वाले सभी प्रदेश वासी परिवारों को बिना किसी भेदभाव के बी पी एल की सुविधा प्रदान की जा रहीं है। गत दिनों अन्तोदय परिवार उत्थान मेले लगाकर लोगो को ऋण देकर संबल बनाया गया है। डा अर्चना ने कहा की चिरायु योजना गरीब आदमी के लिए वरदान सिद्ध हुई है।
उन्हीं मेरी फसल मेरा ब्योरा, मेरा जल मेरी विरासत,अमृत तालाब योजना , कृषि पर मिलने वाली सब्सिडियों तथा भावांतर योजना का भी जिक्र किया। डा अर्चना ने ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा की सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाने का भी आह्वान किया।
गांव में पहुंचने पर गांवों वासियों ने जिला भाजपा अध्यक्ष का फूल मालाओं वा पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जिला  भाजपा ज़िला मंत्री ऐडवोकेट रोशन माहला भाजपा अनुसूचित मोर्चे जिला महा मंत्री रविंद्र तुषामड़ अटावल ने  भी संबोधित  किया  । कार्यक्रम का आयोजन रणवीर नागर ने किया।इस मौके पर मुख्य रूप से जिला पार्षद आकाश पोडिया, सुरेन्द्र नोहरा, मंडल महामंत्री योगेश , टेक राम तथा सतपाल जांगड़ा मौजूद रहे।

Comments