गाँव राजाखेडी से 21 मेम्बरी कमेटी का शपथ सम्मान समारोह सम्पन्न और परिचय पत्र वितरित: सुखवीर मलिक
BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद डॉ संदीप पाठक के आदेशानुसार हर गावँ मे 21 मेम्बर कमेटी के शपथ ग्रहण एवम सम्मान समारोह किया जाना है। आज प्रदेश सह सचिव सुखवीर मलिक ने गावँ राजाखेड़ी मे सर्किल इंचार्ज कृष्ण के सहयोग से किया गया। सभी 21 मेम्बर उपस्थित का सम्मान किया और उनको परिचय (आइडेंटी कार्ड )पत्र दिये। सुखबीर मलिक ने बताया अपने गांव में इन 21 मेंबर कमेटी का काम डोर टू डोर जाकर हर बूथ को मजबूत करना होगा।

पार्टी की नीतियां को घर-घर तक पहुंचाना होगा जिससे आम आदमी पार्टी की सरकार आने में मदद मिलेगी। मलिक ने गांव राजा खेड़ी मे न्यू नव नियुक्त ग्राम सचिव कृष्ण और कमेटी मेंबर को शपथ दिलाई और मौके पर सबके आइडेंटी कार्ड वितरित किए । जिनको सम्मान मिला वह है राजा खेड़ी गांव सचिव के साथ विकास कुमार रामपाल करतार सिंह धरम वीर सिंह दलबीर सिंह सोनू कुमार कृष्णपाल अशोक कुमार कुलदीप कुमार राकेश चौहान सचिन कुमार सोमपाल राम मेहर सत्यनारायण शमशेर सिंह रणवीर सिंह रमेश चंद्र व अन्य ग्राम सचिव मौजूद रहे।
इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य सुखबीर मलिक , राजकुमार मुंडे देवेंन सलूजा सुमेंर सिंह खंडरा अमित नोहरा,राजेंद्र राठी होशियार सिंह वार्ड 6, संदीप मुकेश शर्मा आदि रहे

Comments