Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


आमजन के हित में ऐतिहासिक फैसले ले रही है सरकार : संजय छौक्कर

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 11, 2024 Tags: , , , , ,

-विकसित भारत संकल्प यात्रा बनी आमजन का आधार

BOL PANIPAT, 11 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजय छौक्कर ने वीरवार को गांव अधमी में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद में बतौर मुख्यअतिथि लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार अंतिम और गरीब व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज किया है इसके माध्यम से गरीब और पिछड़े लाभार्थी केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर समाज की मुख्य धारा में शामिल हो रहें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारण्टी वाली गाड़ी गरीब और वंचित लोगों तक पहुंच रही है।
संजय छौक्कर ने कहा कि अंतिम पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का लक्ष्य है। सभी ने मिलकर 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का सपना पूरा करना है। संजय छौक्कर ने कहा कि यह यात्रा वंचित वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की एक अनूठी पहल है। इस मौके पर उन्होंने उज्जवला योजना के तहत गैस क्नैक्शन भी नि:शुल्क वितरित किए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संकल्प शपथ दिलाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस मौके पर बीडीपीओ शक्ति सिंह व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments