गुरु श्री तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से मेडिकल कैम्प आयोजित किया जाएगा
BOL PANIPAT : 19 अप्रैल। सांसद संजय भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 24 अप्रैल को आयोजित गुरु श्री तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से मेडिकल कैम्प आयोजित किया जाएगा जिसमें दवाईयां भी वितरित की जाएगी। उन्होंने इसके लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सभी चिकित्सकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस वर्ग ने ऐसे सामाजिक और धार्मिक कार्यो में सदैव से ही बढचढ कर भाग लिया है। उन्होंने बताया कि इस मेडिकल कैम्प में स्थानीय सिविल अस्पताल के चिकित्सकों के साथ-साथ रेडक्रास के सभी अधिकारी और आईएमए के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ उपस्थित रहेंगे।

Comments