Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


बजट मे पुरानी पैंशन बहाल कर जनहित के साथ-साथ कर्मचारी हित में भी फैसला ले सरकार- मलिक

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at March 6, 2022 Tags: , , ,

पुरानी पैंशन बहाली की घोषणा कर कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करें सरकार – पी.बी.एस.एस.

BOL PANIPAT : हरियाणा रोडवेज डिपो पानीपत के मंदिर प्रांगण में पेंशन बहाली संघर्ष समिति की कार्यालय मीटिंग जिला प्रधान विजय शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिस का संचालन जिला सचिव चरण सिंह ने चरणबद्ध तरीके से किया! बैठक को संबोधित करते हुए पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राज्य स्तरीय नेता मोहित देशवाल ने बताया कि सत्ता पक्ष सरकार बजट में पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा कर कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने का काम करें उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनता में लागू करवाने में कर्मचारी की अहम भूमिका होती है ! कर्मचारी सरकार और जनता के बीच की कड़ी मानी गई है बावजूद इसके भी कर्मचारी का भविष्य सुरक्षित नहीं है जिसका खामियाजा कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के बाद भुगतना पड़ता है !

पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला प्रधान विजय शर्मा और जिला प्रेस प्रवक्ता सुल्तान मलिक ने संयुक्त बयान में कहा मौजूदा गठबंधित भाजपा सरकार 8 मार्च को बजट पेश कर रही है हमारी मांग है कि सरकार जनहित के साथ-साथ कर्मचारी हित का ख्याल रखते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा करे जोकि राज्य के सरकारी कर्मचारियों की लंम्बे समय से मांग है उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार में यह स्कीम 2004 से लागू की गई जबकि हरियाणा में 2006 से लागू है सेवानिवृत्ति पर इस राशि का 40% कर्मचारी को ग्रेच्युटी के रूप में दिया जाएगा और बाकी राशि को शेयर बाजार में लगाया जाएगा इसके लिए बाकायदा पेंशन फंड रेगुलेटरी डवैल्पमैंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) का गठन किया गया है जो बाजार के उतार चढ़ाव के हिसाब से पेंशन का निर्धारण करेगी! सरकार बार-बार न्यू पैंशन स्कीम ( एनपीएस) में कुछ संशोधन कर रही है लेकिन इसे रद्द नहीं कर रही है जिससे एनपीएस पीड़ित कर्मचारियों में रोष बना हुआ है !
मीटिंग के समापन पर हसला जिला प्रधान अजेन्द्र कून्डू और जिला संयोजक प्रदीप जांगडा ने संयुक्त ब्यान जारी कर बताया की एनपीएस पीड़ित कर्मचारियों में पेंशन बहाली मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ भारी रोष बना हुआ है जिस कारण प्रदेशभर से न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों,बोर्डो, निगमों, विश्वविद्यालयों, परिषदो,पालिकाओं से कर्मचारी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले लामबंद हो रहे हैं ! उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं की सरकार पुरानी पेंशन बजट सत्र में लागू करें ताकि सरकारी कर्मचारी भी सेवानिवृत्ति के बाद सुरक्षा की भावना से जीवन यापन कर सके !
बैठक में रोडवेज से नरेंद्र घणघस,रामनिवास,बलराम,राकेश शर्मा के अलावा विजय राणा, मास्टर जितेंद्र सिंहमार, ओमवीर जांगड़ा, संतोष, गीता कुमारी, आशीष जैन, निरंजन आदि शामिल रहे !

Comments