Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


आपदा में राहत बनेगा सरकार का ई – फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल : डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 22, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 22 मई : किसानों के कल्याण के लिए ई – क्षतिपूर्ति पोर्टल आरंभ किया गया है । पोर्टल के माध्यम से किसान अब सीधे ही आपदा में फसलों को पहुंचे नुकसान की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे । डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फसल नुकसान की स्थिति में आवेदन , सत्यापन और मुआवजा प्रदान करने की प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में हरियाणा सरकार का ऐतिहासिक कदम है । अब इस पोर्टल से मुआवजा भी आनलाइन कर दिया है । जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण नहीं कराया है , उन किसानों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा ।

Comments