Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ पीएम 31 मई को करेंगे संवाद

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 30, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 30 मई। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई मंगलवार को सुबह 9.45 बजे भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला में होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में पानीपत ग्रामीण विधानसभा के विधायक महिपाल ढांडा और शहरी विधानसभा के विधायक प्रमोद विज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Comments