बूथो पर दिव्यांगो के लिए व्हील चेयर उपलब्ध करायेंगी ग्राम पंचायते: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया
-विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारियों को सौंपी चुनाव संबंधी जिम्मेदारियां
-आशावर्कर व ग्रुप डी के कर्मचारियों का भी चुनाव में लिया जाएगा सहयोग।
-बैठक में सीवीजीएल, एक्सपैंडिचर, एफएसटी व एसएसटी की प्रगति के बारे में भी चुनाव नोडल अधिकारियों से लिया अपडेट।
BOL PANIPAT , 27 अगस्त। विधानसभा के आम चुनाव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सोमवार को चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से कराने को लेकर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारियों की चुनाव में अहम जिम्मेदारी होती है। उन्हें अपनी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना है। चुनाव को गंभीरता से लेकर सख्ती से कार्य करने की जरूरत है।
उपायुक्त ने बताया कि चुनाव को लेकर शीघ्र ही विधानसभा क्षेत्र अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा व चुनाव में आशावर्कर व डी गे्रड के कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जाएगा। पोलिंग पार्टी को बूथो तक ले जाने व लाने को लेकर परिवहन की विशेष व्यवस्था की जाएगी। बूथो पर दिव्यांगो के लिए व्हील चेयर उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी पंचायतों को दी गई है। वयोवृद्घ मतदाताओं के मतदान को लेकर संबंधित नोडल अधिकारी घर पर जाकर मतदान करायेंगे। इसको लेकर संबंधित विभाग को तैयारी करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने बताया कि जो कर्मचारी चुनाव में डयूटी देंगे उनके खानपान ठहरने व स्वास्थ्य की जिम्मेदारी विभागों को दी गई है ताकि उन्हें मतदान व मतगणना में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सीवीजीएल, एक्सपैंडिचर, एफएसटी व एसएसटी की प्रगति के बारे में भी चुनाव नोडल अधिकारियों से जानकारी हासिल की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव को लेकर जो नाके लगाये गए है उन पर निगरानी बरतने की जरूरत है। वोटर स्लिप पर विशेष ध्यान देने के भी उन्होनें निर्वाचन तहसीलदार को निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने चारों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान कर्मचारी का डाटा तैयार करने व चुनाव डयूटी पर नियुक्त मैजिस्टे्रट के लिए वाहनों का प्रबंध करने व एमडी शुगरमील व सीईओ जिला परिषद को चुनाव से संबंधित जिला स्तरीय ट्रैनिंग करने व आवश्यकता अनुसार सभी वाहनों तथा जीपीएस प्रबंधन करेन के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर जिला स्तर पर स्विप एक्शन प्लान तैयार करके सभी विधानसभा क्षेत्रों में लागू कराने, सुरक्षा नख्शा तैयार करने व चुनाव से संबंधित प्राप्त सभी आफलाइन ऑनलाइन शिकायतों का सौ मिनट के अंदर निपटान करने, पोस्टर बैल्ट नियुक्त तहसीलदार को रूट बनाकर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के पते पर भिजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव से संबंधित मीडिया से जुड़े सभी प्रकार के चुनावी खर्चे पर निगरानी रखने, सभी निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं की वोटर स्लिप वितरीत, मतदान केन्द्रों पर वैबकांस्टिग करवाने हेतु निर्धारित की गई फर्म से संपर्क करके व्यवस्था करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि सीवीजीएल पर प्राप्त आनलाइन शिकायतों को फलाइिंग स्क्वायड टीम को भिजवाया जाएगा तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से संबंधित टीम को मोबाइल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इस मौके अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज, रिटर्निंग अधिकारी ब्रहमदत्त, सीईओ जिला परिषद नरेन्द्र मलिक, अमित कुमार समालखा, ज्योति मिîत्तल इसराना, निगम संयुक्त कमीशनर मनी त्यागी, सीटीएम टीनू पोसवाल, रोडवेज जीएम विक्रम कम्बोज, डीप्टी सीईओ कंचन, डीएफएससी नीतू, आबकारी एवं कराधान विभाग से पुनित शर्मा, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा,कर्ण बहल, समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुडा आदि मौजूद रहे।

Comments