Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में ‘बेटियों की लोहड़ी’समारोह का भव्य और सार्थक आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 14, 2024 Tags: , , , ,

• भारतीय अल्पसंख्यक संस्थान और एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के संयुक्त तत्वाधान में हुआ आयोजन

• समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अतिविशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

BOL PANIPAT , 14 जनवरी,

       एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के 9 साल सार्थक होने के अवसर पर कॉलेज प्रांगण में ‘बेटियों की लोहड़ी’ समारोह का भव्य और सफल आयोजन किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि मीनाक्षी लेखी भारत की विदेश राज्य और संस्कृति मंत्री ने शिरकत की । गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में संजय भाटिया सांसद करनाल लोकसभा उपस्थित रहे । अतिविशिष्ट उपस्थिति में सतनाम सिंह संधू संयोजक भारतीय अल्पसंख्यक संस्थान, हिमानी सूद संस्थापक एनआईडी और दीदी सुनीता ब्रह्मकुमारी पानीपत कार्यक्रम का हिस्सा बनी । माननीय मेहमानों का स्वागत एसडी पीजी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल और प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत माननीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ की पिछले 9 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित वृत्तचित्र से की गई जिसमे महिलाओं, बेटियों और माताओं के लिए अब तक की सफल योजनाओं पर प्रकाश डाला गया । आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेल, समाज सेवा, कल एवं अन्य क्षेत्रों में विलक्षण उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना भी रहा । कार्यक्रम के दूसरे पड़ाव में मुख्य अतिथि मीनाक्षी लेखी ने लोहड़ी की अग्नि को प्रज्वलित किया फिर आरती और बोलियाँ पर सांसद संजय भाटिया, अन्य गणमान्य मेहमानो, प्रबंधकारिणी और प्राध्यापको के साथ नृत्य किया और अग्नि के इर्द-गिर्द फेरे लेकर सभी के जीवन में नए जोश और उर्जा का संचार करने की मंगल कामना की । भांगड़े के आयोजन ने कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिए । मंच संचालन कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ संगीता गुप्ता ने किया । कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, और कोषाध्यक्ष विशाल गोयल ने सभी मेहमानों का इस विशेष कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद दिया और इसे एक यादगार पल बताया ।

     विदित रहे की आज से 9 वर्ष पूर्व ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से ही की थी और आज के ‘बेटियों की लोहड़ी’ कार्यक्रम के आयोजन का मकसद उसी सार्थक प्रयास को पुन: याद करना और देश की बेटियों और महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना रहा । 

     मीनाक्षी लेखी भारत की विदेश राज्य और संस्कृति मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने आज से 9 वर्ष पूर्व बेटियों के लिए जिस अभियान की शुरुआत पानीपत से की थी आज वे पुन: उसी संकल्प को दोहराने और गति प्रदान करने यहाँ आई है । अपनी आखों से धरातल पर होने वाले परिवर्तनों को देखना अपने आप में एक अनोखा और सुखद अनुभव है । वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उन्होनें महिलाओं के बहुत से अच्छे कार्यों को पूर्ण होते देखा है । शौचालय निर्माण, भ्रूण हत्या में कमी, सुधरता लिंगानुपात, कौशल विकास, महिलाओं के लिए बैंक खाते और सरल ऋण एवं सब्सिडी इत्यादि कितनी ही योजनाओं ने बेटियों का जीवन बदला है । मोदी जी जात-पात में बिलकुल विश्वास नहीं करते है और देश में उनके लिए गरीब, किसान, युवा और महिलाएं ही एक मात्र जात है । अब महिला सशक्तिकरण की नहीं बल्कि महिला नेतृत्व में विकास की आवश्यकता है । उन्होनें सभी उपलब्धि प्राप्त महिलाओं को बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता की उड़ान अभी और भी बाकी है ।        

     संजय भाटिया सांसद करनाल लोकसभा ने मीनाक्षी लेखी को एक उच्च कोटि का सांसद बताया । उन्होनें कहा कि पहले लोग भ्रूण हत्या करने में बिलकुल भी शर्म या संकोच का अनुभव नहीं करते थे । परन्तु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के फलस्वरूप अब समाज की मानसिकता में बदलाव आया है । अब बेटियां बोझ नहीं है बल्कि परिवार का गौरव है । हरियाणा में सुधरता लिंगानुपात इस बात का साक्षी है । आज भी माता-पिता की चिंता और सेवा बेटियाँ ही करती है चाहे वे विवाह करके दूसरे घर में भी क्यूँ न हो । दया और बलिदान का सबसे बड़ा गुण महिलाओं में ही होता है ।        सतनाम सिंह संधू संयोजक भारतीय अल्पसंख्यक संस्थान ने कहा कि पानीपत ने सैदव इतिहास लिखा और बनाया है । 9 वर्ष पहले जो कुछ प्रधानमन्त्री ने पानीपत में शुरू किया था वह आज स्वर्णिम इतिहास बन गया है । बेटियों को बचाने का जो संकल्प लिया गया था उसके परिणाम आज मिलने लगे है । भारत देश की राष्ट्रपति के पद पर एक आदिवासी महिला को सुशोभित करना, महिलाओं के लिए संसंद में आरक्षण लाना आदि कुछ ऐसे कार्य है जो महिलाओं की दशा और दिशा बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे ।

     हिमानी सूद संस्थापक एनआईडी ने धन्यवाद भाषण में कहा कि आज के आयोजन ने देश की बेटियों को एक नयी पहचान और सम्मान दिलाया है । जो कुछ प्रधानमन्त्री जी ने 9 वर्ष पूर्व पानीपत में शरू किया था आज उसी संकल्प को एक नई गति मिली है ।

     दीदी सुनीता ब्रह्मकुमारीज़ पानीपत ने कहा कि इंसान को अपने मन का गुलाम नहीं बल्कि राजा बनाना चाहिए । इन्सान को अच्छा सोचना चाहिए, अच्छे कर्म करने चाहिए और अच्छे बोल बोलने चाहिए । कडवा बोलने से न बोलना लाख गुना फायदेमंद है । छोटे से छोटा प्रयास भी बहुत बड़ा होता है । उन्होनें कहा की हमें जीवन में जल्द सोना और जल्द उठना चाहिए । हमें किसी भी कार्य को कल पर टालना नहीं चाहिए ।

विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली निम्नलिखित महिलाओं को किया गया सम्मानित –

क्रम संख्यानामउपलब्धि/वर्णन
1.प्रवेश आर्यराष्ट्रीय समन्वयक, बेटी बचाओ अभियान
2.पूनम आर्यराष्ट्रीय समन्वयक, बेटी बचाओ अभियान
3.कंचन सागरनारी कल्याण समिति
4.सुनीता सिवाचस्माइल फाउंडेशन
5.नीतू छाबराइनर व्हील क्लब
6.हाजी साधना जीकिन्नर समुदाय
7.कर्मज्योति दलालभारतीय पेरा एथलिट
8.रजनी बेनीवालभारतीय पेरा एथलिट
9.सोनल गोयलआईएएस और ‘नेशन कालिंग’ पुस्तक की लेखिका
10.सुमित्रा मल्हनवरिष्ठ पेरा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स पर्सन
11.अनिषा रानीसरपंच मदीना
12.गजेन्द्र फोगाटओएसडी सीएम हरियाणा
13.मनीषा पायलसमाज सेवी
14.दिनेश गोयलप्रधान एसडी पीजी कॉलेज पानीपत
15.ब्रह्मकुमारीज़आशी शर्मा
16.ब्रह्मकुमारीज़प्रिया रमोला
17.ब्रह्मकुमारीज़गैलेक्सी
18.ब्रह्मकुमारीज़अमीषा कुमारी
19.ब्रह्मकुमारीज़विश्वाची श्रीवास्तव
20.ब्रह्मकुमारीज़पम्मी
21.ब्रह्मकुमारीज़दिव्या ठाकुर
22.ब्रह्मकुमारीज़दिव्यांशी भारद्वाज
23.ब्रह्मकुमारीज़आकांक्षा देवरानी
24.एनसीसी कैडेटखुशहाली सिंह कँवर
25.बॉबी शर्माएशियन चैंपियनशिप- कांस्य पदक
26.प्रतिष्ठासाउथ एशियन गेम्स – स्वर्ण पदक
27.मोहिनीयूथ एशियन चैंपियनशिप- रजत पदक
28.मिनाक्षी- 53 किलोग्रामवर्ल्ड चैंपियनशिप- कांस्य पदक
29.रजनी- 57 किलोग्रामएशियन चैंपियनशिप- रजत पदक
30.प्रिया मलिक- 76 किलोग्रामएशियन चैंपियनशिप- स्वर्ण पदक, वर्ल्ड चैंपियनशिप- स्वर्ण पदक
31.मानसी- 57 किलोग्राम19वी एशियन गेम्स में प्रतिभागिता
32.हिमांशीएशियन गेम्स एथलेटिक्स में प्रतिभागिता
33.गुरप्रीत कौरआल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक
34.एषा मौर्याआल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक
35.साक्षी शर्माराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता
36.अंकिता चंदेलराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता
37.महक चंदेलराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता
38.प्रिया चंदेलराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता
39.निशाराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता
40.बेला भाटियानिदेशक मेगास्टार लिमिटेड एवं सचिव भाजपा महिला मोर्चा
41.ईशावन स्टॉप सेंटर (मुख्य प्रशासक)
42.राजवंती पांचालभाजपा महिला मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी की सदस्य
43.वाणी राजमोहनन्रित्यांगना
44.महिंद्र चौहानभाजपा महिला मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य
45.रश्मि अखौरीटीबीडी
46.सुमन सिंगलाटीबीडी
47.अनीता कुंडूपेशेवर पर्वतारोही
48.मनीषा पायलमाउंट एवेरेस्ट को फ़तेह करने वाली
49.सविता आर्यवरिष्ठ समाज सेवी
50.जितेंदर नरवालसमाज सेवी
51.विशालसमाज सेवी
52.विवेकसमाज सेवी

       इस अवसर पर सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग के स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे जिनमे डॉ संगीता गुप्ता, प्रो अन्नू आहूजा, डॉ संतोष कुमारी, डॉ राकेश गर्ग, डॉ दीपा वर्मा, डॉ दीपिका अरोड़ा मदान, डॉ मुकेश पुनिया, डॉ एसके वर्मा, डॉ राकेश गर्ग, प्रो पवन कुमार, प्रो जुगमती, प्रो किरण मलिक, प्रो कविता, दीपक मित्तल, चिराग सिंगला आदि ने माननीय मेहमानों के साथ जमकर डांस किया । 

Comments