Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भेंट की श्रद्धांजलि

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 30, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । उनकी प्रतिमा पर पुष्प भेंट करके मौन धारण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई । विद्यार्थियों ने भाषण, गीत और कविता की प्रस्तुति देकर उनके जीवन व स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान का गुणगान किया । विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने बच्चों को उनके आदर्शों और नैतिक मूल्यों का पालन करके अपने व्यक्तित्व सदा चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित किया । चेयरमैन अतुल जैन ने कहा कि विद्यालय में इस आयोजन का उद्देश्य यह है कि आने वाली पीढ़ियों को देश के महापुरुषों का ज्ञान होना चाहिए ताकि उनके बताए मार्ग पर चलकर वे आदर्श नागरिक बन सके और राष्ट्र निर्माण में सहायक हो । इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर सुनीता चौहान अध्यापिका पूनम बाबा नैना भी उपस्थित रही ।

Comments