धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को 4 हजार प्रति एकड़ का अनुदान
-पानी की बचत करने के लिए सरकार की योजना
-लाभ लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन
BOL PANIPAT : 12 मई। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 4 हजार रुपए का अनुदान दिया जायेगा। यह योजना हरियाणा सरकार द्वारा पानी की बचत करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस योजना के तहत पानीपत जिले में 6000 एकड़ में धान की सीधी बिजाई कराने का लक्ष्य रखा गया है।
–30 प्रतिशत तक होती है पानी की बचत:
कृषि उपनिदेशक आदित्य डबास ने जिला के किसानों से फ़सल विविधीकरण कार्यक्रम के तहत धान की सीधी बिजाई के फायदे बताते हुए कहा कि सीधी बिजाई के कई फायदें हैं। इससे लगभग 30 प्रतिशत तक पानी की बचत हो जाती है। रोपाई में लेबर की समस्या भी बहुत आती है। सीधी बिजाई में मशीन से होती तो खर्च भी कम होता है।
उन्होंने बताया कि डीएसआर विधि से बिजाई करते समय कुछ बातों को ध्यान रखना चाहिए। इसमें सबसे अहम भूमिका मिट्टी की होती है। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ़ से किसानों को समय-समय पर गांवों में शिविर लगाकर इस बारे में जागरुक भी किया जा रहा है ताकि गिरते भू- जलस्तर पर काबु पाया जा सके या उसे यही रोका जा सके। विभाग की तरफ से गांवों में जाकर किसानों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। किसान कृषि विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं।

Comments