Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


अधिकारी हर समस्या का  समाधान पूरे आत्मविश्वास के साथ करें: एसडीएम मनदीप

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 7, 2025 Tags: , , , , ,

-हर समस्या को ध्यान से सुनकर निकाले समाधान: डॉक्टर संजय

-पुलिस अधिकारी जल्द से जल्द करें समस्याओं का समाधान: पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स

-शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 81 समस्याएं पहुंची, एसडीएम ने दिए समाधान के निर्देश

-शिविर में ज्यादातर समस्याएं पुलिस विभाग, क्रिड विभाग, पैंशन विभाग से सम्बंधित पहुंची

BOL PANIPAT , 7 अगस्त। जिला सचिवालय सभागार में गुरुवार को आयोजित किए गए जनता समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए एसडीएम मनदीप ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आत्मविश्वास के साथ कार्य करना चाहिए। कोई भी समस्या ऐसी नहीं जिसका कोई समाधान ना हो। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में समस्या लेकर पहुंच रहे लोगों को किसी भी तरह से नाराज ना करें और उनकी समस्या का निश्चित समय अवधि में समाधान करें। जरूरतमंद की  समस्याओं का निदान हो इसका बस यही उददेश्य है।

समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए निगम के संयुक्त-आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि अधिकारियों की निष्ठïा से लोगों के जीवन में उजाले की किरण दिखाई देने लगी है। जिस शक्ति व हिम्मत से अधिकारी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उससे जनता समाधान शिविर की गरिमा में बढौतरी हुई है। उन्होंने कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा समस्याओं के समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।

पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स ने पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं का निदान करने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें किसी भी प्रकार की देरी ना करें। अधिकारी अगर समस्या का समाधान नहीं कर सकते तो उसका कारण जरूर बताये। समाधान शिविर में गुरुवार को विभिन्न विभागों से जुड़ी 81 समस्याएं पहुंची। इनमें ज्यादातर समस्याएं पुलिस विभाग, क्रिड विभाग, पैंशन विभाग से सम्बंधित थी। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का समाधान करें।

  शिविर में प्रार्थी पूनम वासी गंगा राम कॉलोनी व रजनी निवासी इंसार बाजार ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की मांग रखी। प्रार्थी कल्पना वास बिचपुरी ने प्रशासन से बिजली बिल माफ करवाने का अनुरोध किया। प्रार्थी सतविंदर वासी अदियाना ने गांव में ओवरफ्लो होकर चल रहे तालाबों को खाली करवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई।  प्रार्थी पवन कुमार वासी राक्शहेड़ा ने जमीन का कब्जा दिलवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। एक अन्य प्रार्थी सिलो वासी आसन कला ने बिजली का मीटर लगवाने के लिए प्रशासन से प्रार्थना की। इस मौके पर डीडीपीओ राजेश शर्मा, डिप्टी सीएम ओ दिव्य साहनी, डीएचओ शार्दुल शंकर, डिप्टी सीईओ कंचन, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, एसडीओ कृषि विभाग राधे श्याम मौजूद रहे।

Comments