गन्ने के साथ दूसरी फसल उगाओ-अनुदान पाओ: जोगिन्द्र
एनएफएसएम योजना के तहत मिलेगा 3200 रूपये प्रति एकड़ अनुदान
BOL PANIPAT , 9 फरवरी। जिले के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है। यदि वे गन्ने के साथ अन्य कोई फसल उगाते हैं तो उन्हें 3200 रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी। यह प्रोत्साहन उन्हें नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन (एनएफएसएम) के तहत दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित किसान को 15 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पानीपत के सहायक गन्ना विकास अधिकारी जोगिन्द सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला पानीपत में गेहूं-धान के अलावा बड़े पैमाने पर गन्ने की पैदावार की जाती है। आम तौर पर किसान खेत में एक समय में एक ही फसल उगाते हैं। जबकि गन्ना ऐसी फसल है, जिसके साथ कई अन्य प्रकार की दूसरी फसलें भी साथ-साथ बोई जा सकती है। इससे किसान को जहां दोहरी फसल प्राप्त होगी, वहीं कृषि विभाग द्वारा नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन योजना के अंतर्गत 3200 रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से अनुदान भी मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिला पानीपत में गन्ने के साथ 37 एकड़ में अन्य फसलों की खेती करवाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएग्रीहरियाणाडॉटजीओवीइन पर अपनी फसल का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने जिले के गन्ना किसानों से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Comments