गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल में ‘भारत विकास परिषद लव-कुश शाखा के अंतर्गत गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारत विकास परिषद के सचिव भूपेश अग्रवाल, सह सचिव मुकेश गुप्ता, महिला संयोजिका ज्योति गुप्ता, तथा महिला सह-संयोजिका रेनु गुप्ता तथा सदस्य पदम अग्रवाल , सिम्मी कपूर , लखविंदर सिंह , वरिष्ठ सदस्य नवीन कुमार उपस्थित रहे
गुरु को पारस जानिए करे लोह को स्वर्ण ।
शिष्य और गुरु जगत में केवल दो ही वर्ण।।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग , मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी ने दीप प्रज्वलित करके की तथा भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा वंदे मातरम् गीत गाकर की गई। परिषद की महिला संयोजिका अंजना गुप्ता ने विद्यालय के विद्यार्थियों को शिक्षक तथा छात्र के बीच आपसी समन्वय तथा लड़कियों की अनिवार्य शिक्षा के बारे में जानकारी दी।
नौंवी की पलक ने गुरु के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए। स्कूल के विद्यार्थियों में ग्यारहवीं कक्षा की युक्ति तथा दसवीं कक्षा की प्रीत व श्रुति को पुरस्कृत करते हुए उन्हें अच्छे अंक प्राप्ति पर बधाई दी। बच्चों द्वारा समूह गान किया गया। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के तहत भारत विकास परिषद के आए हुए पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय की मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी , प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग , उप प्रधानाचाार्या मीना तनेजा , अध्यापिका मीनू ढींगड़ा , अध्यापिका रमा नंदवानी, दिनेश शर्मा को पटका तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अंत में प्रधानाचार्या ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। मंच संचालन भारत विकास परिषद के भूपेश अग्रवाल ने किया।

Comments