जयदीप राठी हत्या मामले में आरोपी गुरूदर्शन को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया.
-आरोपी जसंवत उर्फ जस्सी से रिमांड के दौरान पुलिस टीम कर रही गहनता से पूछताछ
-मामले में पहले जेल जा चुके चार आरोपियों के भी प्रोडक्शन वारंट लगा रिमांड पर लिया जाएगा
-पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने के लिए एनडीआरएफ का सहयोग लेकर नरवाना ब्रांच नहर में तीसरे दिन भी सर्चिंग अभियान चलाया
BOL PANIPAT , 08 जनवरी : जयदीप राठी हत्या मामले में गठीत पुलिस की एसआईटी टीम ने वीरवार को आरोपी गुरूदर्शन को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया की मामले में पहले 8 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी ने रिमांड के दौरान पूछताछ मे पुलिस को बताया था की उसने व गुरूदर्शन ने जयदीप हत्या कर शव को डिस्पोज ऑफ कर कुरूक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत (शाहबाद नलवी से ठोल जाने वाले रोड से गुजर रही) नरवाना ब्रांच नहर में डाल दिया था। आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी व गुरूदर्शन से रिमांड के दौरान अब एसआईटी एक साथ पूछताछ करेगी। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने के लिए एनडीआरएफ का सहयोग लेकर नरवाना ब्रांच नहर में वीरवार को तीसरे दिन भी सर्चिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम द्वारा रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही साक्ष्य जुटाने के भरसक प्रयास किये जा रहे है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि मामले में पहले जेल जा चुके चार आरोपियों बाल जाट्टान निवासी हरेंद्र राठी, रविंद्र राठी, बाबरपुर मंडी निवासी सुनील शर्मा व एल्डिको सेक्टर 5 निवासी प्रीतम को भी पुलिस जल्द ही प्रोडक्शन वारंट लेकर पूछताछ करेगी।

Comments