धुंध के दौरान वाहन चलाते समय बरते विशेष सावधानी.
-जिला यातायात पुलिस ने धुंध में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को जीटी रोड़ पर 50 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर चालकों को नियमों बारे किया जागरूक
BOL PANIPAT : 16 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला की यातायात पुलिस धुंध में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पर्यासरत है। यातायात पुलिस ने सोमवार को जीटी रोड़ पर 50 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगा वाहन चालकों को जागरूक किया।
बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में कोहरे व धुंध के चलते सड़कों पर दृश्यता कम होगी। ऐसे में सड़कों पर वाहन का प्रयोग करते समय अधिक सावधानी बरतनी होगी। वाहन मालिक व चालक अपने-अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं। धुंध के मौसम में रिफ्लेक्टिव टेप बहुत ही कारगर साबित होती है।
उन्होंने कहा कि यातयात नियमों का पालन करना न केवल अपने लिए व दूसरों के लिए भी बुहत जरुरी है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करेंगे तभी हम सड़क पर सुरक्षित रह सकते है। सुरक्षित व सतर्क होकर वाहन चलाए।
धुंध के दौरान वाहन चलाते समय निम्न बातों का रखें ध्यान :
ओवरटेकिंग नहीं करने के अतिरिक्त लेन बदलने, फ्री-वे और व्यस्त सड़कों पर वाहन रोकने से बचें
वाहनों के बीच उचित दूरी बनाए रखें
गाड़ी चलाते समय इंडिकेटर को भी ऑन रखें ताकि दूसरे वाहन को भी आपके वाहन का पता चल सके
कोहरे के दौरान यात्रा करते समय वाहन चालक लो-बीम हेड लाइट का इस्तेमाल करें, धुंध में हाई-बीम हेड लाईट कारगर नहीं होती है। यदि कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है तो ऐसी स्थिति में फॉग लाइट का उपयोग अवश्य करें
विजिबिलिटी बेहद खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं
धुंध के दौरान गाड़ियों की गति सीमा नियंत्रित रखें, मोबाइल फोन, म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें
घना कोहरा होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर धुंध कम होने तक प्रतीक्षा करें
बाहर की आवाज का ध्यान रखने के लिए वाहनों के शीशे थोड़ा नीचे रखें
इमरजेंसी स्टाप होने पर, जहां तक संभव हो सड़क से नीचे वाहन को उतारें

Comments