Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


मस्जिद का हाफिजी नमाज अदा कर रहा था.चोर उसके कमरे से पैसे और गहने चुरा कर ले गया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 23, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , सनौली (प्रीति शर्मा) : जलालपुर प्रथम गांव में मस्जिद का हाफिजी नमाज अदा कर रहा था। तो इसी दौरान अज्ञात चोर उसके कमरे से पैसे और गहने चुरा कर ले गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार उतर प्रदेश निवासी इमाम युसुफ पुत्र सफी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वो जलालपुर प्रथम गांव की मस्जिद में हाफिजी है। और मंगलवार को दोपर ढाई बजे वो नवाज पढ रहा था। तो इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसके कमरे से 24 हजार रूपए व गहने चुरा कर ले गया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस विषय में सनौली खुर्द थाना प्रभारी रामनिवास का कहना है शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

Comments