Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


सड़क के बीच तलवार लहरा उपद्रव करने मामले में आठवें आरोपी को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया. वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 3, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 जनवरी 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने बापौली गांव में भलौर रोड़ पर आईटीआई के सामाने सड़क पर तलवार लहरा उपद्रव करने मामले में वीरवार को आठवें आरोपी को शामलि जांच कर गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अक्षय निवासी बापौली के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी दिलशाद निवासी बापौली, सोहेल उर्फ साहिल व शुभम उर्फ लंबू निवासी अधमी, शहजाद व आकाश निवासी बापौली, सलमान निवासी जमुना विहार करनाल व जफर निवासी एकता विहार कॉलोनी ने पूछताछ में अपने साथी आरोपी अक्षय निवासी बापौली व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक तलवार, एक लोहे की पाइप, एक डंडा व दो बाइक बरमद कर पुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायाल में पेश कर जहा से आरोपी दिलशाद व सोहेल को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है। आरोपी शुभम, शहजाद, आकाश व सलमान की जमानत हो गई थी। आरोपी जफर अग्रिम जमानत पर था।

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम ने वीरवार को आरोपी अक्षय को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया। आरोपी अक्षय ने पानीपत माननीय न्यायालय से अग्रिम जमानत करवाई हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद किया। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि 26 अक्तूबर को आरोपियों ने गंडासी, तलवार व डंडे लेकर बाइक पर सवार होकर भलौर रोड पर आईटीआई के सामने राहगिरों को गाली गलौच करने के साथ जान से मारने की धमकी देकर उपद्रव मचाने की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात बारे थाना बापौली में मुख्य सिपाही सुभाष की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments