Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट पानीपत द्वारा जरूरतमंद दिव्यांग को हाथ रिक्शा भेंट की गई


BOL PANIPAT : सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट पानीपत द्वारा जरूरतमंद दिव्यांग को हाथ रिक्शा भेंट की गई. पानीपत के हरी बाग कॉलोनी के रहने वाले युवक को हाथ रिक्शा भेंट की गई ।आज सुबह सहयोग परिवार के सदस्य ज्ञान अरोड़ा के पास एक व्यक्ति का फोन आया कि उनकी कॉलोनी एक दिव्यांग युवक है व उसके दोनों टांगे नही है , वह कहीं भी आने-जाने से लाचार है परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है कि व उसको हाथ रिक्शा नही लेकर दे सकते। तुरंत ही सहयोग परिवार के सदस्यों ने एक हाथ रिक्शा ले उसे भेंट की।

सहयोग परिवार पानीपत में पिछले काफी समय से दिव्यांगों व जरूरतमंदों को व्हीलचेयर व हाथ रिक्शा भेंट कर रहा है संस्थापक गौरव लिखा ने साथ ही यह अपील भी की कि अगर आपकी जानकारी में कोई भी इस प्रकार का जरूरतमंद दिव्यांग होता है जिस की आर्थिक स्थिति उसको व्हीलचेयर या हाथ रिक्शा लेकर देने की नहीं होती तो सहयोग परिवार उस जरूरतमंद के घर तक यह सामान पहुंचाएगा या कोई किसी दिव्यांग के लिए हाथ रिक्शा या व्हील चेयर भेंट करना चाहता हो तो हमारे हेल्प लाइन नम्बर 82784-00021 82785-00021पर सम्पर्क कर सकते है ,मौके पर मोहित बजाज रचित जग्गा ,पंकज दुआ , अमित गोयल , मनोज रहेजा ,आशु दुआ आदि साथी मौजूद थे

Comments