Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


हस्तनिर्मित कार्ड मेकिंग” प्रतियोगिता : मुस्कान व मयंक रहे प्रथम स्थान पर 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 1, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी कॉलेज के वाणिज्य विभाग की बी.कॉम द्वितीय  वर्ष की कक्षा में ” हस्तनिर्मित कार्ड मेकिंग” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अलग-अलग तरह के कार्ड बनाएं। प्रतियोगिता में 15 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।  प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का  सर्वांगीण विकास होता है जोकि उनको भविष्य में उनके करियर चुनने में भी सहायता करता है वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने बच्चों के कार्य की सराहना की और कहा कि  ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की कलात्मक रचना उभर कर आती है अतः विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा की उपदेशक विनीता रेहानी ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी पढ़ाई के साथ– साथ अपना कौशल विकास कर सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुस्कान व मयंक, द्वितीय स्थान पर माफी देवी व मुस्कान तथा तीसरे स्थान पर कोमल व दीपिका रही । मनीषा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Comments