जी.डी गोयंका स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से तीसरी कक्षा से आठवीं कक्षा तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इसके अंतर्गत कविता पाठ, क्रिएटिव राइटिंग, कहानी वाचन, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा लघु नाटिका जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने कविता पाठ में लयबद्ध व भावपूर्ण प्रस्तुति दी, वहीं क्रिएटिव राइटिंग के माध्यम से अपनी कल्पनाशक्ति और लेखन-कौशल को अभिव्यक्त किया। कहानी वाचन और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। वाद-विवाद प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन एवं प्रभावी संवाद की क्षमता को विकसित किया। लघु नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा की महत्ता को बड़े रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।
सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और हिंदी भाषा की महत्ता को रोचक एवं मनोरंजक ढंग से प्रस्तुत किया।
अंत में प्रधानाचार्य डॉ आदित्य कुमार ने इन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले गौरविक, अदिति, दिव्यांश, सात्विक, विवान, वीरेन, दिशिता, शिवांश, देवांश उज्ज्वल, हर्षित, आशु, कृदय सभी बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि गतिविधियों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति लगाव, सम्मान एवं आत्मीयता की भावना उत्पन्न करना था।
चेयरमैन अतुल जैन ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा इन गतिविधियों का आयोजन विद्यार्थियों में मातृभाषा के प्रति उनके गौरव और जुड़ाव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा ।इस अवसर पर डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बच्चों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल की प्रशंसा की।

Comments