हर घर तिरंगा कार्यक्रम की हुई शुरुआत। इसराना व जाटल के स्कूलों में हुआ कविता पाठ कार्यक्रम।
BOL PANIPAT , 2 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला शिक्षा अधिकारी पानीपत कुलदीप दहिया के निर्देशन में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल इसराना व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जाटल में मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज की मूल भावना पर आधारित कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य राजेश बूरा व कार्यवाहक प्राचार्य अंग्रेज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत भाव लेकर दो अगस्त से लेकर पंद्रह अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज की मूल भावना पर आधारित कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल इसराना से कक्षा सातवीं से प्राची व सोनिया और कक्षा छटी से नीतू व अंजू और जाटल स्कूल से रितिका, दीपांशी, कुमकुम ने राष्ट्र ध्वज की भावना पर कविता प्रस्तुत कर सबको देश प्रेम का संदेश दिया।

जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के डिज़ाइनर पिंगलैया वैकेया का जन्म दो अगस्त 1876 को हुआ था। उनकी जयंती पर स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज की मूलभावना पर कविता के माध्यम प्रकाश डाला। हर घर तिरंगा के शिक्षा विभाग पानीपत के संयोजक कला अध्यापक प्रदीप मलिक ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इस अवसर पर संस्कृत प्राध्यापिका सुनीता जागलान, मिडल हैड कैलाश चंद्र, कला अध्यापक प्रदीप मलिक, सुकर्मपाल पीटीआई, कपिला, वेदप्रकाश, विनोद कुमार, रीटा, एलए आशा रानी मौजूद रहे।

Comments