Thursday, May 28, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों का अमेज़न फुलफिलमेंट सेंटर का औद्योगिक भ्रमण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 6, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT । आई.बी.  स्नातकोत्तर महाविद्यालय  द्वारा  मेधा फाउंडेशन के सहयोग से छात्रों के लिए एक शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के बी.ए., बीबीए, बी.कॉम एवं बीसीए पाठ्यक्रमों के कुल 40 विद्यार्थियों ने गुरुग्राम के भोरा कलां स्थित अमेज़न DEL5 फुलफिलमेंट सेंटर का भ्रमण किया। इस औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा उन्हें आधुनिक लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी-आधारित कार्यप्रणालियों की व्यावहारिक समझ प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान छात्रों को अमेज़न फुलफिलमेंट सेंटर में ऑर्डर प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, सॉर्टिंग, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, ऑटोमेशन, सेफ्टी स्टैंडर्ड्स और टेक्नोलॉजी के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों ने देखा कि किस प्रकार आधुनिक मशीनों, सॉफ्टवेयर सिस्टम और प्रशिक्षित मानव संसाधन के माध्यम से बड़े पैमाने पर ऑर्डर्स को समयबद्ध और सुरक्षित तरीके से ग्राहकों तक पहुँचाया जाता है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने इस औद्योगिक भ्रमण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विजिट्स छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। इससे विद्यार्थियों को किताबों से आगे बढ़कर वास्तविक उद्योग अनुभव मिलता है और वे अपने करियर को लेकर अधिक स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित कर पाते हैं। वहीं डॉ. अर्पणा गर्ग, संयोजिका, प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल ने कहा कि इस प्रकार के उद्योग भ्रमण छात्रों को करियर के नए अवसरों से परिचित कराते हैं और उन्हें भविष्य की नौकरियों के लिए आवश्यक कौशल समझने में मदद करते हैं। इस भ्रमण में कॉलेज की ओर से कीर्ति असीजा तथा मेधा फाउंडेशन की ओर से अमन श्रीवास्तव एवं छवि विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। आई.बी.  स्नातकोत्तर महाविद्यालय  एवं मेधा फाउंडेशन का यह संयुक्त प्रयास छात्रों के सर्वांगीण विकास और उन्हें उद्योग के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Comments