पानीपत शहीद स्मारक पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
BOL PANIPAT : 26 जनवरी। 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने स्थानीय जिला सचिवालय में स्थापित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि शहीदों की बदौलत ही आज हम सुरक्षात्मक माहौल में अपना जीवन-यापन कर रहे हंै। हम सब सदैव इनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को भी हमें इस बात से अवगत करवाते रहना चाहिए कि शहीदों ने अपने देश के प्रति प्राणों को न्यौछावर कर अपनी शहादत दी है।

Comments