हरियाणा सरकार ने लागू की सब डिविजन की पॉलिसी
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक विज ने रखी थी नई पॉलिसी की मांग
BOL PANIPAT : पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने सब डिविज़न पॉलिसी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है | आपको बता दें कि बीते दिनों बजट सत्र के दौरान विधायक प्रमोद विज ने सब डिविज़न की पॉलिसी लागू करने की मांग विधानसभा में की थी जिस मांग पर मनोहर सरकार कि मोहर लग गई हैं अब प्रदेश भर में यह पॉलिसी लागू हो जाएगी| इस पॉलिसी का विशेष लाभ पानीपत के उन परिवारों को मिलेगा जो 1947 में भारत-पाक विभाजन के बाद पानीपत आकर बस गए थे | विभाजन के पश्चात कच्चा कैंप, मॉडल टाउन, तहसील कैंप, सुखदेव नगर, सब्जी मंडी और सनोली रोड निवासियों को टीपी स्कीम के तहत सब डिविज़न पॉलिसी का विशेष लाभ मिलेगा |
लोगों को होती थी परेशानी –
प्रॉपर्टी आईडी, जमीन के क्रय-विक्रय, पारिवारिक बंटवारे में समस्या आती थी | प्रदेश सरकार की इस पॉलिसी की स्वीकृति से आम जनमानस को बड़ी राहत मिली है |
क्या है सब डिविज़न पॉलिसी –
इस पॉलिसी के तहत 200 वर्ग मीटर वाले भूखंडों और 100 वर्ग मीटर वाले उप विभाजित भूखंडों का नियमितिकरण होगा और प्रदेश की आवासीय कॉलोनियों में 1980 से पहले आवंटित प्लॉटो को अब कानूनी मान्यता मिलेगी |
प्रदेश में पुनर्वास जोन, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट, टीपी स्कीम के अंतर्गत आने वाले रिहायशी प्लोटों को विभाजित खंडों में परिवर्तित कर दिया गया है जिसके बाद इनके क्रय विक्रय एवं पारिवारिक बंटवारे में जो समस्या आती थी, उन समस्याओं से निजात मिलेगी |
पॉलिसी के लागू होने से जनता को मिलेगी राहत
शहर विधायक प्रमोद विज ने बताया कि मेरे द्वारा विधानसभा के पटल पर सब डिविजन की पॉलिसी लागू करने की मांग की गयी थी मैं आभार व्यक्त करता हूँ की सरकार द्वारा यह जनता के हित हेतु पॉलिसी पूरे प्रदेश में लागू कर दी गयी है

Comments