Saturday, August 15, 2026
Newspaper and Magzine


विकसित भारत के साथ विकसित हरियाणा के संकल्प को आगे बढ़ा रही हरियाणा सरकार: मंत्री कृष्णलाल पंवार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 15, 2026 Tags: , , , , , , ,

युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता

जिले में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गैलेंटरी अवार्डी सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले सम्मानित

BOL PANIPAT , 15 अगस्त। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को शिवाजी स्टेडियम में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में भव्य रूप से मनाया गया। हरियाणा के विकास एवं पंचायत, खनन एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्णलाल पंवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं एवं गैलेंटरी अवार्डी को सम्मानित किया गया। समारोह में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला प्रशासन की ओर से मंत्री कृष्णलाल पंवार का बुके भेंट कर अभिनंदन किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों और शानदार परेड ने समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया।

मंत्री कृष्णलाल पंवार ने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से देश को 1947 में अंग्रेजी शासन से मुक्ति मिली। हमारे संविधान निर्माताओं ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी, जिसे देश ने पिछले आठ दशकों में और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है। 10 मई 1857 को अंबाला से उठी स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई थी। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को सरकार ने हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

सेवा क्षेत्र बना हरियाणा की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और आर्थिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा भी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्यों में शामिल है। राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2026-27 में लगभग 15.18 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है, जबकि विनिर्माण और कृषि क्षेत्र भी प्रदेश की आर्थिक शक्ति के मजबूत आधार हैं। सरकार का प्रयास है कि निवेश बढ़े, नए उद्योग स्थापित हों, युवाओं को रोजगार मिले, किसानों की आय बढ़े और प्रदेश के हर क्षेत्र में आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित हो। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए कारोबारी वातावरण को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। एमएसएमई पॉलिसी के माध्यम से छोटे उद्योगों को मजबूती देने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से जींद और सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उपलब्धि हरियाणा की तकनीकी क्षमता और स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

गरीब, किसान, महिला और युवा सरकार की प्राथमिकता

कृष्णलाल पंवार ने कहा कि विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सरकार गरीब, किसान, महिला और युवा को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के माध्यम से मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। किसानों के हित में 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से प्रतिमाह 2100 रुपये की राशि दी जा रही है तथा गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। युवाओं को रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

नशामुक्त युवा और विकसित हरियाणा का संकल्प

मंत्री ने कहा कि नशा युवा शक्ति, परिवारों और समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। सरकार नशे के खिलाफ व्यापक जन-जागरूकता अभियान चला रही है। राहगीरी और युवा मैराथन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भी युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है—नशामुक्त युवा, स्वस्थ परिवार और विकसित हरियाणा। उन्होंने खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाडिय़ों ने देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है। खिलाडिय़ों की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विकास एवं पंचायत, खनन एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्णलाल पंवार ने इस अवसर पर रिटायर्ड सेना के अधिकारियों के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं, स्वतंत्रता सेननियों के आश्रितों/संविधान समिति के सदस्यों के आश्रितों, लोकतंत्र सेनानियों, हिन्दी आंदोलन के क्रांतिकारियों, युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों, वीरता पुरस्कार पाने वालों को भी सम्मानित किया। इसी प्रकार उत्कृष्ठï कार्य करने वाली संस्थाओं, अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यतं भट्ïट, सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र सलुजा, डॉ. बी.आर.अम्बेडकर सेवा समिति के जिला अध्यक्ष रोहताश पंवार, निगम आयुक्त डॉ. पंकज कुमार, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, निगम के एडिशनल कमिश्नर विवेक चौधरी, सीईओ डॉ. किरण, एसडीएम मनदीप कुमार, नगराधीश टीनू पोसवाल, निगम पार्षद अशोक कटारिया, डीडीपीओ राजेश शर्मा, सीएमजीजीए अदिति, डिप्टी डायरेक्टर कृषि बलवंत सहारण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

समालखा में विधायक मनमोहन भड़ाना ने फहराया तिरंगा

समालखा उपमंडल में नई अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्थानीय विधायक मनमोहन भड़ाना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार का महत्वपूर्ण संकल्प पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित शासन है। तकनीक के माध्यम से सरकारी सेवाएं लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाई जा रही हैं तथा ऑनलाइन माध्यमों से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम अमित कुमार, नगर परिषद के चेयरपर्सन अशोक कुच्छल, मार्केट कमेटी चेयरमैन विनय जैन इत्यादि भी उपस्थित रहे।

इसराना में विधायक प्रमोद विज ने किया ध्वजारोहण

इसराना उपमंडल में शहरी विधायक प्रमोद विज ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं और उन्हें हुनरमंद बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बजट तैयार करने से पहले आम नागरिकों से सुझाव लिए गए और उपयोगी सुझावों को बजट में शामिल किया गया। यह लोकतंत्र को केवल मतदान तक सीमित न रखकर जनभागीदारी के रूप में मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में जब देश अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब भारत को विकसित राष्ट्र और हरियाणा को विकसित राज्य के रूप में स्थापित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर एसडीएम नवदीप नैन भी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply