Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


विद्या भारती मॉडर्न स्कूल में नया सत्र 2023-24 शुरू करने से पहले हवन का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 1, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 01 अप्रैल, 2023 – आज विद्या भारती मॉडर्न स्कूल, खादी आश्रम, जी टी रोड, पानीपत में नया सत्र 2023-24 शुरू करने से पहले हवन का आयोजन किया गया। संजय शास्त्री ने मंत्रोच्चारण व पूरे विधि विधान के साथ हवन सम्पन्न करवाया जिसमें सभी बच्चों ने आहुति डाली। इस अवसर पर संजय शास्त्री  ने नए सत्र के शुरू होने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर निर्मल दत्त  ने भी हवन में आहुति डाली और कहा कि बच्चों को निरंतर परिश्रम करना चाहिए तथा उन्होंने हवन का महत्व भी बताया। सभी स्टाफ मेंबर्स ने बच्चों पर फूलों की वर्षा करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

Comments