एसडी पीजी कॉलेज की टीम ने क्विज में प्रथम स्थान हासिल कर जीता 40 हज़ार रूपये का पुरस्कार
–हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद् हरियाणा सरकार द्वारा किया गया था जोनल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
–पांच जिलों की 25 टीमों को पछाड़ हासिल किया ये मुकाम
–यह जीत विजेता विद्यार्थियों के ज्ञान, तर्क और मेहनत का ध्यौतक है: डॉ अनुपम अरोड़ा
BOL PANIPAT , 31 जनवरी, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की तीन छात्रों की टीम ने हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद् हरियाणा सरकार द्वारा जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत में आयोजित जोनल क्विज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पहले स्थान पर कब्ज़ा किया । टीम में अंकित, इश्मीत कौर और निकेश की टीम ने स्क्रीनिंग टेस्ट कवालिफाई करने के पश्चात आयोजित मुख्य क्विज प्रतियोगिता में सबसे अधिक सही उत्तर देकर न सिर्फ 40 हज़ार रूपये का पुरस्कार पाया बल्कि राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भी अपना स्थान पक्का कर लिया । रोहतक जोन की इस प्रतियोगिता में करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर के विभिन्न कालेजों से कुल 25 टीमों ने हिस्सा लिया जो जिला स्तर पर प्रथम रही थी । तत्पश्चात स्क्रीनिंग टेस्ट में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीमों को फाइनल क्विज में भाग लेने के लिए चुना गया । सबसे रोचक बात यह रही कि एसडी कॉलेज की दो टीमों ने ने फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई कर नए गौरव को हासिल किया । विजेता छात्रों का कॉलेज प्रांगण में पहुँचने प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और अन्य प्राध्यापकों ने स्वागत किया । उन्होनें क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थिओं को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रो मयंक अरोड़ा और प्रो रितु को भी विशेष रूप से बधाई दी । यही टीम इससे पहले आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भी विजेता बनी थी जिसके बूते पर उसने जोनल स्तरीय क्विज के लिए कवालिफाई किया । विदित रहे कि हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद का मुख्य उद्देश्य राज्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, अनुसंधान को बढ़ावा देना और मेधावी छात्रों को विज्ञान शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है । यह परिषद विज्ञान के माध्यम से सामाजिक-आर्थिक विकास, नवाचार, और तकनीकी समाधानों के प्रसार हेतु कार्य करती है ।
डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि क्विज़ एक प्रकार की दिमागी कसरत है जिसमें प्रतिभागी सवालों के सही उत्तर देने का प्रयास करते हुए अपने बौद्धिक विकास को सक्रीय करता है । क्विज़ एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन भी हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है । कॉलेज के विद्यार्थी बहुत ही होनहार है और इस प्रतियोगिता में 40 हज़ार का ईनाम जीतकर उन्होनें इस बात को साबित कर दिया है । हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होनें कहा कि परिषद् छात्रों को विज्ञान विषयों में उच्च शिक्षा लेने के लिए ‘विज्ञान शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना’ के माध्यम से छात्रवृत्ति प्रदान करती है । वैज्ञानिकों और संकायों को अनुसंधान विधियों में प्रशिक्षण के लिए फेलोशिप प्रदान करना और विज्ञान व चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान परियोजनाओं का समर्थन करना भी इसका एक कार्य है । राज्य में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, और जागरूकता बढ़ाने के लिए विज्ञान क्लब, आर्य भट्ट विज्ञान केंद्र (अंबाला) और साइंस सिटी (गुड़गांव/फरीदाबाद) जैसी पहलों को इसने सफलता से लागू किया है । मेधावी छात्रों के लिए एक्सपोजर टूर और विज्ञान प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित करना भी इसका उद्देश्य है ।
प्रो मयंक अरोड़ा ने कहा कि क्विज़ छात्रों के मूल्यांकन के लिए एक सटीक माध्यम है । एक परीक्षा की तुलना में क्विज को पूरा करने के लिए समय की भी कम आवश्यकता होती है । जोन में प्रथम स्थान हासिल करने पर उन्होनें पूरी टीम की तारीफ़ की ।

Comments