Sunday, May 3, 2026
Newspaper and Magzine


स्वच्छता संरक्षण अभियान 2026 के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित – डॉ भूपेंद्र कादियान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at May 3, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 मई–हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के अंतर्गत स्वच्छता संरक्षण अभियान 2026 के द्वारा एस्टेट ऑफिसर प्रतीक हुड्डा के दिशा निर्देश तहत सफाई कर्मचारियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रविवार को किडनी अस्पताल में किया गया।
इस शिविर में अकाउंटेंट राजकुमार, सुनील कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पूरे आयोजन का समन्वय किया।

अस्पताल की ओर से नर्सिंग सुपरवाइजर स्टाफ पूजा राठी, स्टाफ विशाल, सौरभ, निशा और काजल ने अपनी सेवाएं देकर शिविर को सफल बनाया। वहीं डॉक्टरों की टीम में डॉ. शंकर तायल ( MD Medicine), डॉ. जावेद और डॉ. दीक्षा ने मरीजों की जांच कर अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम के अंत में एस्टेट ऑफिसर प्रतीक हुड्डा ने सभी सहयोगियों खासतौर पर डॉ भूपेंद्र कादियान का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में जागरूकता बढ़ाने और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

द किडनी हॉस्पिटल के डॉ. भूपेंद्र कादियान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है, क्योंकि वे समाज को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि द किडनी हॉस्पिटल भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से समाज सेवा करता रहेगा। द किडनी हॉस्पिटल की मुख्य संचालिका डॉ. दीप्ति जैन ने बताया कि इस स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मियों को समय-समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की टीम हमेशा समाज सेवा के ऐसे कार्यों के लिए तत्पर रहती है।

Comments


Leave a Reply