Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


कोरोना काल में टीकाकरण से वंचित बच्चों का सौ प्रतिशत टीकाकरण करना सुनिश्चित करे स्वास्थ्य विभाग : डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 6, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 सितंबर। उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बुधवार को लघु सचिवालय में मिशन इंद्रधनुष की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि  कोरोना काल में टीकाकरण से वंचित बच्चों का सौ प्रतिशत टीकाकरण करना सुनिश्चित करें और इस कार्य में आशा वर्कर के स्थान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहायता ली जाए और इसके लिए दिया जाने वाला मेहनताना भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपलब्ध करवाया जाए।
उन्होंने इसके लिए मिशन इंद्रधनुष की नोडल अधिकारी डॉक्टर शशी गुप्ता और महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी परमिंदर कौर को आपसी संबंध स्थापित कर हाऊस टू हाउस सर्वे करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल ऑफिसर सभी संबंधित सीडीपीओ के साथ बैठक कर इसकी आगामी रूपरेखा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्राइवेट अस्पताल टीकाकरण हो जाने के बाद उसका पूरा विवरण संबंधित पोर्टल पर डालना भी सुनिश्चित करें।
डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने मिशन इंद्रधनुष को सफलतापूर्वक चलाने के लिए स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जन स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज, जिला ईंट भ_ा एसोसिएशन सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय और टीम वर्क की भावना से कार्य करने की अपील की। बैठक में जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, एसडीएम पानीपत अमरदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीडीपीओ सुमित चौधरी, सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा सहित विभिन्न संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments