उपायुक्त पानीपत के मार्गदर्शन में युवाओं को रक्तदान करने व नशे से बचने के लिये किया जागरूक: गौरव राम करण, सचिव, रैडक्रास।
-युवाओं से अपील नशे से दूर रहे और जरूरमंद बीमार व्यक्ति हेतु रक्तदान करें: हरमेश चन्द, डी.टी.ओ., रैडक्रास
BOL PANIPAT , 29 नवम्बर। उपायुक्त एंव प्रधान, जिला रैडक्रास सोसाईटी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन व अंकुश मिंगलानी, हरियाणा रैडक्रास, चण्डीगढ़ उपाध्यक्ष तथा नवनियुक्त महासचिव डा0 सुनील कुमार के निर्देशानुसार तथा गौरव राम करण की अगुवाई में रैडक्रास भवन, पानीपत में प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 50 प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने व रक्तदान हेतु जागरूक करने बारे शपथ दिलवाई गई।
सचिव गौरव राम करण ने बताया कि रैडक्रास सोसाईटी, पानीपत के भवन के प्रागंण में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिुक्षओं को हरमेश चन्द, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, रैडक्रास, पानीपत द्वारा युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा पीड़ी देश का भविष्य है। प्रत्येक युवा को समाज सेवा में आगे आना चाहिये ताकि अच्छे समाज का निर्माण हो सके। हम रक्तदान से किसी अंजान व जरूरमंद व्यक्ति की जान को बचा सकते है। एक स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 65 साल के बीच में है व उसका वनज 50 किलोग्राम है और उसमें हिमोग्लोबिन की मात्रा 12.5 ग्राम या उससे अधिक है तथा उसके पिछले 6 महीने में कोई बड़ा आपरेशन या बीमारी का ईलाज ना हुआ हो, तो वह रक्तदान कर सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार यानि 90 दिनों के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है और किसी भी अंजान व जरूरमंद व्यक्ति की जान को बचा सकता है। यदि हम सभी साल में कम से कम दो बार रक्तदान करें तो किसी भी जरूरमंद बीमार व्यक्ति को रक्त उपलब्ध करवाया जा सकता है।
उन्होनें युवाओं को जागरूक करते हुये कहा कि नशीली वस्तुओं और पदार्थो के उपयोग के कारण व्यक्ति अपने परिवार, समाज वा मानसिक-आर्थिक तौर पर पिछड़ जाता है। उन्होनें युवक-युवतियों को नशे की बुरी आदत से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रभावों से अवगत करवाया। युवाओं को जागरूक करते हुए उन्होनें कहा कि हमें नशे से बचना चाहिये। हमें स्वंय नशे का ना कहकर अन्य लोगों को जागरूक करना चाहिये, ताकि समाज से इस अभिशाप को मिटाया जा सके।
इस अवसर पर प्रवक्ता प्राथमिक सहायता एंव डी.एल.एस.ए. जिला कोरिडेनेटर डा0 हितेश चन्द शर्मा ने प्रतिभागयों को कहा कि आप रैडक्रास जोकि एक अन्तराष्ट्रीय संस्था है, के साथ जुडक़र समाज को नई दिशा दे सकते हो। उन्होनें प्रतिभागियों को बाल विवाह ना करने व रोकने बारे जागरूक किया। उन्होनें कहा कि हमें रक्तदान करने व नशा छोडऩे के लिये अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना चाहिये। इस अवसर पर प्रवक्ता कला भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि स्वस्थ युवा ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है। इस अवसर पर कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण व स्वंयसेवक मौजूद रहे।

Comments