Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


15 फरवरी को की जाएगी हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग और शहरी स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण के प्रावधान संबंध के मामले में जांच के लिए सुनवाई.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 10, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 10 फरवरी। आगामी 15 फरवरी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से सेवानिवृत्त न्यायाधीश दर्शन सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में प्रात: 10:30 पर हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग और शहरी स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण के प्रावधान संबंध के मामले में जांच के लिए सुनवाई की जाएगी।
नगर निगम के उप निगम आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सुनवाई में सभी श्रेणियों के सभी प्रमुख व्यक्ति यानी सामान्य एस सी बी सी ए और बी सी बी को आमंत्रित किया गया है कि वे सुनवाई में अपना पक्ष रख सकते हैं।

Comments