कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के दृष्टिगत विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए
BOL PANIPAT : 3 नवंबर–जिलाधीश सुशील सारवान ने दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के तहत विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
आईबी कॉलेज जीटी रोड, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीटी रोड, एसडी पीजी कॉलेज संजय चौक और एसडीवीएम सिटी स्कूल जीटी रोड पानीपत के लिए सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी, आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल वीर भवन चौक, आर्य पीजी कॉलेज, आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल और आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए निर्माण डिवीजन के कार्यकारी अभियंता ललित कुमार, एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवी मंदिर रोड और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप के लिए काडा के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार, डीएवी पुलिस लाइन पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन बाजार कृष्णपुरा, सदानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा, भारतीय बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल विकास नगर और सर छोटू राम स्कूल गांव नांगल खेड़ी के लिए आईटीआई के प्रिंसिपल कृष्ण कुमार, डी ए वी सैंटनरी पब्लिक स्कूल सेक्टर 12, एसडी विद्या मंदिर सेक्टर 11 –12 ,गीता यूनिवर्सिटी नौल्था और डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल कॉलोनी के लिए एमसीपीके एसडीओ राकेश कुमार, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 13-17, द मिलेनियम स्कूल अंसल सिटी, एम ए एस डी पब्लिक स्कूल फरीदपुर और देश बंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 18 के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र हुड्डा, जीडीआर गुरुकुल शिमला मुलाना के लिए डीएमयू महावीर सिंह, चंदन बल विकास पब्लिक स्कूल गांव आटा, पाइट समालखा, हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल गढ़ी छाजू रोड और हिमगिरि स्कूल बिहोली रोड समालखा के लिए लोक निर्माण विभाग के एसडीओ प्रवीन छिकारा, अपोलो इंटरनेशनल स्कूल महावटी रोड पट्टी कल्याणा, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल पावटा रोड समालखा और राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल समालखा के लिए जलसेवा डिवीजन के एसडीओ ध्रुव शाश्वत, डीपीएस पानीपत सिटी, सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल और डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल के लिए तहसील कल्याण अधिकारी होशियार सिंह, डॉ एमकेके आर्य मॉडल स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, श्री गुरु रामदास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन किंडर किन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन और आईडी मॉडर्न हाई स्कूल न्यू सैनीपुरा के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ओम सिंह राणा और गुरु गोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल असंध रोड, बाल विकास प्रोगेसिव स्कूल जाट्टल, सेंट मैरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल असंध रोड व राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल सौंधापुर के लिए मछली पालन विभाग के सीईओ यशपाल सेतिया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसके अतिरिक्त एसडीओ लोक निर्माण विभाग मैकेनिकल धर्मेंद्र कुंडू, जिला बागवानी अधिकारी सरदूल शंकर, कृषि विभाग के एसडीओ अनिल कुमार, एचएसआईडीसी के एजीएम ऋषि चौहान,लोक निर्माण विभाग के एसडीओ नवीन राठी को अतिरिक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट रखा गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त विना हुड्डा इस परीक्षा के लिए और और इंचार्ज बनाई गई हैं सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट इनको कानून व शांति व्यवस्था पालना की रिपोर्ट देंगे।

Comments