Friday, October 2, 2026
Newspaper and Magzine


27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक मनाया जा रहा है इतिहास संग्रहालय भ्रमण सप्ताह

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 28, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. पी.जी. महाविद्यालय, पानीपत के ‘कल्चरल हेरिटेज क्लब’ एवं इतिहास विभाग की ओर से इतिहास संग्रहालय भ्रमण सप्ताह का आयोजन किया गया। यह भ्रमण सप्ताह 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह व उप प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने किया। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने संग्रहालय के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने संग्रहालय के बेहतर रखरखाव एवं संरक्षण के लिए इतिहास के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. नरवीर ने बताया कि यह संग्रहालय इतिहास विभाग की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय केवल इतिहास के विद्यार्थियों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि सामान्य जिज्ञासु छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त करने का एक अनुपम स्रोत है।

उन्होंने बताया कि इस संग्रहालय में भारत एवं हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर की झलक देखने को मिलती है। साथ ही पानीपत के ऐतिहासिक स्मारकों की शोध आधारित जानकारी भी यहां उपलब्ध है।

कार्यक्रम के दौरान इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. विजेंद्र, रवि एवं चारु सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply