Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


गांव बिचपडी से स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी सुखबीर मलिक बिजली आंदोलन के तहत सैकड़ों व्यक्तियों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 24, 2023 Tags: , , , ,

दिल्ली पंजाब की तरह 300 यूनिट अगर हरियाणा में फ्री मिलती है तो हर एक परिवार को ₹21600 सालाना बचत होगी।

-हरियाणा में आम आदमी पार्टी सरकार बनते ही 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी पिछले बकाया बिल भी होंगे माफ।
-दिल्ली पंजाब की तरह हरियाणा में होगा जीरो बिल

BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की तरफ से हरियाणा में शुरू किया गया बिजली आंदोलन प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेट्री सुखबीर मलिक ने गांव बिचपड़ी बिजली आंदोलन का अभियान जारी रखा
बिजली आंदोलन कार्यक्रम में डोर टू डोर जाकर हर परिवार वालों को दिल्ली और पंजाब की तरह 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की वचनबद्धता की है। बिजली आंदोलन के तहत आम आदमी पार्टी को पसंद करते हुए सैकड़ो की संख्या में लोगों ने ज्वाइन किया
सुखबीर मलिक ने इस बिजली आंदोलन के बारे में लोगों के साथ चर्चा करते हुए बताया हमारी सरकार हरियाणा में बनते ही 300 यूनिट अपने प्रदेशवासियों को देगी जिसमें लगभग हर परिवार को सालाना 21600 से अधिक बचत होगी । आपकी सरकार 5 साल रहती है तो एक लाख से अधिक बचत होगी साथ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही 300 यूनिट तक जीरो बिल आएगा इस वचनबद्धता में यह भी बात कही के अगर कोई डिस्प्यूटेड पेंडिंग अमाउंट बाकी होगा वह भी माफ किया जाएगा।
डोर टू डोर में गजब का रिस्पांस मिल रहा है आम आदमी पार्टी की इस मूलभूत सुविधाओं का लोग दिल से स्वागत कर रहे हैं।
जनता के मुताबिक वह आम आदमी पार्टी की सरकार लाने को आतुर है।
इस मौके पर प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेट्री एससी सेल राजकुमार मुंडे जिला सचिव देवेन सलूजा जिला जॉइंट सेक्रेटरी प्यारेलाल गुप्ता सूरजभान राठी मनमोहन सिंह मुकेश शर्मा रमेश कुमार अन्य साथी शामिल रहे

Comments