आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल : छात्र मिक्षित ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष कुल 91 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 5 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 15 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। समग्र परिणाम अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा।
विद्यालय के छात्र मिक्षित ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रितिक गर्ग एवं काव्या ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में तृतीय स्थान पर कोमल 94.4 प्रतिशत तथा चतुर्थ स्थान पर प्रथम 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल रहे। विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में अंग्रेजी में 95, हिंदी में 96, गणित में 97, विज्ञान में 95, सामाजिक विज्ञान में 97 तथा I.T. एवं Sales Marking में 100 अंक प्राप्त किए गए, जो विद्यार्थियों की मेहनत एवं शिक्षकों के समर्पण को दर्शाता है।
स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा , उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा , प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई तथा आशीर्वाद दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

Comments