मैं तो भाईचारा निभाना जानता हूं मुझे राजनीति नहीं आती: विजय जैन
BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता भाई विजय जैन ने आज गांव बुडशाम , हड़ताडी व महाराणा में जनसभाओं को संबोधित करके जनसंपर्क साधा और लोगों से मुलाकात की गांव में पहुंचने पर विजय जैन का गांव वासियों ने भव्य स्वागत किया इस अवसर पर बोलते हुए विजय जैन ने कहा है कि मैं पानीपत ग्रामीण हलके के लोगों के दुख दर्द को समझने के लिए ही आप लोगों के बीच में आया हूं मैं राजनीति करना नहीं जानता मैं तो भाईचारा निभाना जानता हूं मुझे राजनीति नहीं आती अभी विधानसभा के चुनाव में लगभग डेढ़ वर्ष का समय बाकी है आप लोग मेरे को परख और समझ करके ही मेरे साथ जुड़ना मैं अभी आप लोगों से वोट मांगने नहीं आया हूं मैं तो आपसे मिलकर के आपका दुख दर्द और प्यार बांटने आया हूं इसी दुख दर्द को लेकर के मैंने राजनीति में कदम रखने का मन बनाया अगर आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद मुझे मिलता रहा तो मैं ग्रामीण हलके की जनता की सेवा में दिन रात एक कर दूंगा और आपके हर सुख दुख में आपको खड़ा मिलूंगा पीठ दिखा कर के नहीं जाऊंगा इस अवसर पर बोलते हुए पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने कहा है कि भाई विजय जैन एक समाजसेवी व्यक्ति हैं और जो व्यक्ति समाज सेवा करते करते राजनीति में आता है उसको जनता के हर दुख दर्द का पता होता है ऐसा व्यक्ति राजनीति में आकर के समाज की सेवा ही करेगा न की राजनीति भाई विजय जैन ग्रामीण हल्के की राजनीति को समाज सेवा में बदलने के लिए आया है मेरी आप लोगों से अपील है कि आपने पहले भी कई लोगों को परखा एक बार विजय जैन को जरूर परखो राणा ने कहा है कि यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि एक समाजसेवी व्यक्ति ग्रामीण हलके की जनता को मिला है यह आदमी हल्के की राजनीति को बदलने का कार्य करेगा इस अवसर पर पूर्व सरपंच राम सिंह, पूर्व सरपंच जसवीर उर्फ जस्सा, कर्मवीर, संदीप शर्मा फौजी, ब्राह्मण नेता तेज राम शर्मा, जगत सिंह, काला नंबरदार, मनजीत भोकर, सुनील बीरवाल, दिलावर ,राजेश बाल्मीकि ,राजेश शर्मा ,राज सिंह ,ओम प्रकाश शर्मा, जगबीर सांगवान, सुमित कुमार, प्रेम राज, मामन पांचाल ,बलवीर सैनी ,हवा सिंह चौधरी, जिले सिंह, राममेहर, बलदेव अरोड़ा हनुमान ,एडवोकेट रमेश मौर्या ,मनोज सिरोहा ,शिवकुमार शर्मा, जयंत शर्मा, आदि लोग उपस्थित थे

Comments